- Hindi News
- Career
- Recruitment For 7,466 Posts In UP TGT; 3,115 Vacancies In Railways; Registration For CLAT 2026 Begins
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात UP TGT के 7,466 पदों पर भर्ती की और ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3,115 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा की और टॉप स्टोरी में जानकारी CLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की।
करेंट अफेयर्स
1. 9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव
1 अगस्त को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा की।

उपराष्ट्रपति धनखड़ 21 जुलाई को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। इसके बाद शाम को खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था।
- आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर 2025 को चुनाव होगा।
- नामांकन पत्र दाखिल करने की लास्ट डेट 21 अगस्त, 2025 है।
- यह जानकारी 1 अगस्त 2025 को जारी एक प्रेस नोट में दी गई।
- भारत में उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है।
- इन्हें 5 सालों के लिए चुना जाता है।
- उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं।
- वर्तमान में उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में 790 सदस्य (545 लोकसभा + 245 राज्यसभा) शामिल हैं।
2. वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने
1 अगस्त को वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने भारतीय नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (VCNS) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वात्स्यायन भारतीय नौसेना के 47वें वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने हैं।
- वात्स्यायन नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA, पुणे के 71वें कोर्स के एलुमिनाई हैं।
- उन्हें 1 जनवरी, 1988 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था।
- वे गनरी और मिसाइल सिस्टम्स में स्पेशलिस्ट हैं।
- वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के हिरानगर के रहने वाले हैं।
- वे गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS मैसूर, INS निशंक के कमीशनिंग क्रू और तटरक्षक OPV ICGS संग्राम के प्री-कमीशनिंग क्रू में शामिल थे।
- साथ ही, INS मैसूर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. UP TGT के 7,466 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) के 7,466 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अगस्त है।

- एप्लिकेशन करेक्शन और मॉडिफिकेशन विंडो 4 सितंबर, 2025 को क्लोज होगी।
TGT के 7,466 पदों पर भर्ती
- पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 4,860 पद
- महिला कैंडिडेट्स के लिए 2,525 पद
- बैकलॉग के लिए 81 पद पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, कैंडिडेट B.Ed. भी किया हो और UP टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का वैलिड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा:
- कैंडिडेट्स की एज मिनिमम 21 साल और मैक्सिमम 40 साल होनी चाहिए।
- रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
- कैंडिडेट्स के उम्र की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी।
सैलरी स्ट्रक्चर:
- UPPSC ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर्स के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह तक होगी।
2. रेलवे में 3,115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3,115 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, मशीनिस्ट समेत विभिन्न ट्रेड्स में भर्तियां की जाएंगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.org पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

डिवीजन वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
डिवीजन का नाम | पदों की संख्या |
हावड़ा डिवीजन | 659 |
लिलूयाह वर्कशॉप | 612 |
सेलदा डिवीजन | 440 |
कांचारपारा वर्कशॉप | 187 |
मालदा डिवीजन | 138 |
आसनसोल डिवीजन | 412 |
जमालपुर वर्कशॉप | 667 |
कुल पदों की संख्या | 3115 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास
- NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 15 साल
- अधिकतम : 24 साल
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 100 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एससी/एसटी : 5 साल की छूट
- दिव्यांग : 10 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट बेसिस पर
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टाइपेंड :
- अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. CLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
1 अगस्त को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की। कैंडिडेट्स CLAT UG और CLAT PG के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। CLAT 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है। वहीं, 7 दिसंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
2. NEET UG काउंसलिंग 3 अगस्त कर शुरू होगी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG 2025 की काउंसलिंग की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 03 अगस्त कर दी है। MCC की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, अब कैंडिडेट्स 3 अगस्त दोपहर 1 बजे तक पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। कैंडिडेट्स पहले राउंड के लिए काउंसलिंग 3 अगस्त शाम 4 बजे तक कर सकते हैं।
वहीं, चॉइस फिलिंग 3 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं। पहले राउंड की सीट प्रोसेसिंग 4 से 5 अगस्त 2025 तक होगी।
वहीं, पहले राउंड का रिजल्ट 6 अगस्त 2025 और रिपोर्टिंग 7 से 11 अगस्त 2025 तक कर सकेंगे।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें