13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार को मुंबई में अर्पिता खान की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। सलमान खान पूरे स्वैग के साथ बहन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, वहीं इंडस्ट्री से कभी कई सेलेब्स यहां मौजूद रहे। देखिए पार्टी की तस्वीरें-

अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ऑफ व्हाइट प्रिटेंड पेंट और ब्लैक टी-शर्ट में पहुंचे थे। एक्टर ने पूरे स्टाइल में एंट्री ली और पैपराजी को जमकर पोज दिए।

अरबाज खान ने प्रेग्नेंट वाइफ शूरा का हाथ थामकर एंट्री ली। इस दौरान अरबाज खान ऑल डेनिम लुक और शूरा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। कपल ने साथ पोज दिए थे।

सोहेल खान भी कूल लुक के साथ पार्टी में पहुंचें।

जेनेलिया डिसूजा भी अर्पिता की बर्थडे पार्टी में मौजूद रहीं।

एक्टर नील नितिन मुकेश भी वाइफ के साथ पार्टी का हिस्सा बने।

बॉबी देओल भी वाइफ के साथ इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने हैं।

सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ अर्पिता की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं।
बर्थडे गर्ल अर्पिता शर्मा अपनी पार्टी में व्हाइट मिडी में पहुंची थीं। उन्होंने हाथ में ब्लैक मिनी क्लच लिया था और इस लुक को व्हाइट हील्स के साथ कंप्लीट किया था। सलमान खान के करीबी दोस्त जीशान सिद्दीकी ने भी पार्टी का हिस्सा बनकर पैपराजी को पोज दिए।
