- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (14 To 20 April 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

14 से 20 अप्रैल तक चंद्रमा तुला, वृश्चिक और धनु राशि में चंद्रमा रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि और राहु का प्रभाव पड़ेगा। जिससे मेष राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।
कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मकर राशि वालों की नौकरी में बदलाव के योग बनेंगे। वहीं, बाकी राशियों पर इस हफ्ते सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा। नेगेटिव- निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। कोई भी यात्रा ना करे तो बेहतर है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। उन पर ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता को कम करेगा। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी भी कार्य पर बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। व्यवसाय- पिछले कुछ समय से मंद व्यवसायिक कार्य अब गति पकड़ेंगे। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। बच्चों का अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य संबंधी प्लानिंग होंगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त होकर आगे बढ़ेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। नेगेटिव- कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। संयम बनाकर रखे। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव व गुस्से का असर घर परिवार पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई में फोकस रहेंगे। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले किसी के समक्ष भी जाहिर न करें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्कर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। उनकी असावधानी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार ना करके बात आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों मैं रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल देगा। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा। और आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा आप तनावमुक्त होकर अन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपसी संबंधों के बीच और मनमुटाव जैसी स्थिति ना पनपने दें। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ अथवा अटका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लेने की जरूरत है। इससे आप सही-गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और अध्ययन के साथ लापरवाही ना करें, वरना इसका असर आपके परिणाम पर पड़ेगा। व्यवसाय- समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी। इस समय मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल हैं। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव- घर में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए विचार करें। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। पॉल्यूशन में जाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे और आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। नेगेटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। अपने निकट संबंधियों के साथ मधुरता पूर्ण सामंजस्य रखने से समस्याएं काफी हद तक सामान्य भी हो जाएंगी। यह समय धैर्य और संयम से ही व्यतीत करने का है। व्यवसाय- व्यवसाय में भरपूर समय देने की जरूरत है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लेना उचित रहेगा। कहीं भी निवेश करने में जल्दबाजी ना करें। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। लव- परिवार के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। जिसकी वजह आपकी खुद की ही लापरवाही है। प्राकृतिक इलाज बेहतर होगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन सकती है। नजदीकी लोगों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। घर के बुजुर्गों के सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। व्यवसाय- इस सप्ताह कारोबारी मामलों में अचानक की कुछ ना कुछ परिवर्तन जैसी गतिविधियां होगी। किसी नई योजना की शुरुआत करने की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़ सकती है, इसलिए इन गतिविधियों को स्थगित रखें। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अनुकूल समय है। स्वास्थ्य- इस समय पेट का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नेगेटिव- अपनी फाइलें, डाक्यूमेंट्स आदि बहुत ही संभालकर रखें। क्योंकि अगर खो गए तो प्राप्ति नामुमकिन लग रही है। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की स्थिति बनी रहेगी। चिंता न करें। आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी आपके द्वार खटखटाएगी। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य- कफ-कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे, सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- अति व्यस्तता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका भी देगी। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ अपने काम को बांट लें। ध्यान रखें, कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत लेना चाहिए। लव- घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। साथ ही व्यायाम भी करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से इस सप्ताह कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। और कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित विषयों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। नेगेटिव- कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। व्यर्थ समय ना गवाएं और अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से बहुत अधिक व्यस्तता भी रहेगी। व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ रुकावटें भी रहेंगी। हालांकि उचित कार्यप्रणाली और सूझबूझ द्वारा अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं जो कि लाभदायक रहेंगे। लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं। कुछ समय एक साथ व्यतीत करना आपसी संबंधों में नजदीकी बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका कोई हल निकल सकता है। नेगेटिव- इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करना मौके को हाथ से निकाल दे सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बेहतर साबित होंगे। मीडिया अथवा फोन द्वारा आपको कोई व्यवसायिक महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको महत्वपूर्ण एग्रीमेंट हासिल होंगे। लव- घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यवसाय- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। मेडिटेशन, योगा आदि जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9