Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (4 to 10 August 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, and Other Signs | 10 अगस्त तक 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा समय: धनु राशि वालों को करियर में नए मौके और वृष राशि वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (4 To 10 August 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

4 से 10 अगस्त तक चंद्रमा वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशियों में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सभी ग्रहों का प्रभाव बना रहेगा। जिससे वृष राशि के लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।

सिंह राशि वालों को करियर में फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों को करियर में अहम दस्तावेज संभालकर रखने होंगे। धनु राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को करियर में कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सात दिन समान्य रहेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता..

मेष – पॉजिटिव: इस सप्ताह व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। किसी खास काम में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है, क्योंकि आप अपनी मेहनत से हर मुश्किल को आसान कर लेंगे। नेगेटिव: बेवजह तनाव लेने से आपकी काम करने की क्षमता पर असर पड़ेगा, इसलिए व्यावहारिक बनें और दूसरों पर निर्भर न रहें। युवा ध्यान रखें कि लापरवाही और आलस्य की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, पर आप हिम्मत न हारें।

करियर: व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए सही से सोच-विचार करने की जरूरत है। गलत कामों से दूर रहें। कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यावसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के फैसलों को प्राथमिकता दें। नौकरी में किसी नई फील्ड पर काम करना पड़ सकता है। लव: घर में किसी शुभ काम से जुड़ी योजना बनेगी और माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरी आ सकती है। हेल्थ: ज्यादा चिंता करने और तनाव लेने से सिरदर्द और पेट खराब होने जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: यह समय लाभ देने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप खुश रहेंगे, साथ ही संतान से जुड़ी जो चिंता बनी हुई थी, उसका भी समाधान मिल सकता है। आर्थिक योजनाओं को पूरा करने का यह सही समय है। रुपए-पैसे के लेन-देन से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। आप अपनी समझदारी से धन कमाने के नए रास्ते ढूँढेंगे। नेगेटिव: पड़ोसियों के मामले में लापरवाही न बरतें, कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके खिलाफ अफवाह फैला सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी गतिविधियों को किसी के सामने जाहिर न करें। फिजूलखर्ची पर सख्ती से रोक लगानी होगी और अपनी आय पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

करियर: इस सप्ताह बाजार में आपकी योग्यता और मेहनत से आपको कुछ नई सफलताएं मिलेंगी, हालांकि उनके नतीजे आपको धीरे-धीरे ही मिलेंगे। इस समय आप अपना ध्यान रुकी हुई रकम को वापस पाने में लगाएं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। व्यवसाय या ऑफिस से जुड़ी यात्रा का भी प्लान बन सकता है। लव: वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल मधुर बना रहेगा और परिवार के साथ खुशनुमा समय भी बीतेगा। फिजूल के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। हेल्थ: स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन – पॉजिटिव: इस सप्ताह आप अपने आस-पास स्वस्थ माहौल महसूस करेंगे। किसी की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। कोई काम पूरा होना भी संभव है। घर में नजदीकी संबंधियों का आना-जाना लगा रहेगा और रिश्तों को मधुर बनाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से हर मुश्किल को दूर कर देंगे। नेगेटिव: किसी काम में रुकावट भी आ सकती है, लेकिन कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी या लापरवाही करना ठीक नहीं है। सहज तरीके से अपने कामों को निपटाते चलें। समय के अनुसार सही कदम उठाने से हालात सँभल जाएंगे। बच्चों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी।

करियर: व्यवसाय में कोई अच्छा ऑर्डर लेने या डील करने में आप कामयाब रहेंगे। संचार के माध्यमों के इस्तेमाल से भी कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं। लेकिन आस-पास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफल होने के लिए आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हेल्थ: काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। मौसम के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनाएं। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव: इस सप्ताह का ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों और मेलजोल बढ़ाने में ही बीतेगा और आपके अच्छे संपर्क भी बनेंगे। आप कोई बड़ा फैसला भी लेंगे और अपनी योग्यता से मुश्किल काम को भी आसान बना लेंगे। संतान की तरफ से आप निश्चिंत रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा से दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। नेगेटिव: अपने आस-पास के लोगों की सोच से अनजान न रहें, कुछ विवादित मामले सामने आ सकते हैं। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्म और अकेले में जरूर बिताएं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान न देकर खुद में ही मस्त रहें और व्यस्त रहें।

करियर: कारोबार में अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो इस सप्ताह किसी की मदद से वह हल हो जाएगा। साथ ही रुकी हुई पेमेंट का काफी हिस्सा वापस मिल जाएगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा और सहयोगियों के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा। लव: संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला हो जाने से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। संतान पाने के इच्छुक लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। हेल्थ: आपकी सही दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। जोखिम भरे कामों से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – पॉजिटिव: इस सप्ताह कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन धैर्य और संयम रखने से उनका समाधान भी होता जाएगा। युवा वर्ग अपनी कोई दुविधा दूर होने से राहत की साँस लेंगे और कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का विचार बन सकता है। नेगेटिव: समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। आपकी किसी कड़वी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और आपको बदनामी जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें।

करियर: कारोबार में कुछ नए तरीके भी खोजने की जरूरत है, इससे विस्तार से जुड़ी योजनाएं हाथ में आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए यह मुनाफा देने वाला समय है। इस समय पूरी तरह एकाग्र होकर काम करें। महिलाओं से जुड़े बिजनेस में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। लव: पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध बेहतर रहेंगे और घर का माहौल भी सुखद रहेगा। हेल्थ: मौजूदा मौसम से जुड़ी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

कन्या – पॉजिटिव: यह समय अनुकूल है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस भी मिल सकता है। गाड़ी खरीदने से जुड़ी योजना पूरी होगी। इस समय आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन अच्छे नतीजे मिलने से आप खुशी ही महसूस करेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से हर चुनौती का सामना करेंगे। नेगेटिव: अपनी सफलताओं का ज्यादा दिखावा न करें। ध्यान रखें कि आपकी सफलताओं की वजह से कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग जलन की भावना रख सकते हैं। अगर बिजली से संबंधित कोई समस्या है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

करियर: काम के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। व्यावसायिक जगह पर कर्मचारियों के बीच कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी, लेकिन हालात को शांति से सुलझाना सही रहेगा, वरना इसका असर आपके व्यवसाय की व्यवस्था पर पड़ सकता है। लव: मेहमानों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पाने के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ: आपकी गलत दिनचर्या और खान-पान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8

तुला – पॉजिटिव: यह सप्ताह सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में बीतेगा। नए संपर्क बनाने से कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव: निवेश करने के लिए अभी सही समय नहीं है, सही समय का इंतजार करें। जल्दी गुस्सा आना आपके व्यक्तिगत और अन्य गतिविधियों के लिए नुकसानदायक रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। अपने गुस्से पर काबू रखें।

करियर: व्यवसाय में कर्मचारियों के मामले में गुस्से के बजाय समझदारी से काम लेना जरूरी है, वरना हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय या कोई भी डील फाइनल करते समय सभी पहलुओं पर सही से विचार करना अच्छा रहेगा। लव: व्यवसाय की व्यस्तता के कारण घर परिवार पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, हालांकि जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। हेल्थ: दिनचर्या और खान-पान सही रखें, पेट से संबंधित शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक – पॉजिटिव: इस सप्ताह बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी और आप काफी हद तक उन्हें सही भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई अच्छी जानकारियां भी मिलेंगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर एक अद्भुत शांति महसूस करेंगे। नेगेटिव: तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। लापरवाही की वजह से बैंक या निवेश से जुड़े किसी काम में गड़बड़ी होने की आशंका है। युवा वर्ग भी मौज-मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कामों के प्रति लापरवाही करेंगे। यह समय खुद को और ज्यादा अपडेट करने का है।

करियर: कारोबारी गतिविधियों को सही करने में अभी और ज्यादा कोशिशों की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और ज्यादा बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर सही समय पर पूरा करने की जरूरत है। लव: परिवार वालों के साथ मनोरंजन, डिनर आदि में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

धनु – पॉजिटिव: किसी भी मुश्किल हालात में धैर्य और संयम से की गई मेहनत आपको तरक्की की ओर ले जाएगी। कुछ खास लोगों से संपर्क बनेंगे और आपकी सोच में भी सही बदलाव आएगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव: अपनी छोटी-छोटी समस्याओं की वजह से तनाव में न आएं। पड़ोसियों के साथ कोई भी विवादित स्थिति बनने पर शांति और धैर्य रखना जरूरी है। अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक समस्या रहेगी। इस समय कोई यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियां अभी पहले जैसी ही रहेंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहना जरूरी है। इस समय कुछ नए अवसर हाथ में आ सकते हैं। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी परिवार वालों की मंजूरी मिल जाएगी। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

मकर – पॉजिटिव: इस सप्ताह अगर किसी सिलसिले में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को भी भविष्य से जुड़ी किसी चिंता से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और समझदारी से दूर हो जाएंगे। नेगेटिव: लेन-देन के मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना कोई आपको बड़े लाभ का लालच देकर धोखा भी दे सकता है। किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी दुश्मनी बढ़ने से दूरियां आएंगी। आपको भी अपने स्वभाव से अहंकार खत्म करना जरूरी है।

करियर: व्यवसाय में अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ें, आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों का समर्थन बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में लापरवाही की वजह से किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं, किसी भी तरह के नकारात्मक हालात से खुद को दूर रखें। लव: घर में शुभ काम से संबंधित कोई योजना बनेगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ: मौजूदा मौसम में इंफेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है और गाड़ी चलाने में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ – पॉजिटिव: इस सप्ताह आपके किसी भी खास निर्णय में दोस्तों और परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपकी सोच में आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव लाएगी। बच्चों को पढ़ाई के प्रति समर्पित देखकर आपको सुकून मिलेगा। नेगेटिव: किसी भी काम में सरकारी नियमों का उल्लंघन न करें, वरना आप मुसीबत में फंस जाएंगे। ध्यान रखें, आप जिस व्यक्ति पर भरोसा करते हैं, वही आपको धोखा भी दे सकता है। बेहतर होगा कि एक निश्चित दूरी बनाए रखें। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे जोखिम वाले कामों से दूर रहें।

करियर: व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही हैं, उन कामों को शुरू करने का यह सही समय है। हार्डवेयर कारोबारियों के लिए समय बहुत ही फायदेमंद बना हुआ है। नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव: परिवार वालों के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आपसी तालमेल से काम लें। प्रेम संबंधों के मामले में भी कुछ दिक्कतें रहेंगी। हेल्थ: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही खुद भी व्यायाम पर जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – पॉजिटिव: किसी काम में सफलता न मिले, तो चिंतित होने की बजाय फिर से कोशिश करने का संकल्प आपको सफल बनाएगा। समझदारी से किया गया धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय लिया गया कोई भी खास निर्णय भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नेगेटिव: कभी-कभी थकान और सुस्ती भी हावी हो सकती है, जिसकी वजह से आप घर परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और परिवार वालों की नाराजगी भी मिलेगी। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से पढ़ाई में रुकावट पैदा हो सकती है।

करियर: इस सप्ताह कारोबार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। काम की प्रगति को लेकर बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहना भी जरूरी है, क्योंकि नकारात्मक सोच वाले लोग जलन की भावना से आपका नुकसान कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव: पति-पत्नी के संबंधों में तकरार का असर परिवार पर भी पड़ेगा, इसलिए जरूरी है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी बिताएं। हेल्थ: ज्यादा काम की वजह से पैरों में सूजन और दर्द रह सकता है। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top