Sawan Somwar 2025 LIVE Photos Videos Update; Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Kedarnath – UP MP Kanwar Yatra | सावन का पहला सोमवार आज: उज्जैन में 2:30 बजे मंदिर के कपाट खुले, महाकाल की सवारी निकलेगी, काशी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज


  • Hindi News
  • National
  • Sawan Somwar 2025 LIVE Photos Videos Update; Mahakal Kashi Vishwanath | Somnath Kedarnath UP MP Kanwar Yatra

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावन का आज पहला सोमवार है। देशभर में भगवान शिव की पूर्जा-अर्चना की जा रही है। सभी ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

उज्जैन में महाकाल के तड़के सुबह 2:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन किया गया। फिर भगवान से आज्ञा लेकर चांदी का पट खोला गया। कर्पूर आरती की। नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। इसी तरह श्री काशी विश्वनाथ धाम, झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह मंगला आरती की गई।

काशी में आज 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल भक्तों के लिए सामान्य दिनों की तुलना जल्दी जागेंगे। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक होगा और भस्म आरती होगी। सप्ताह के शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। सावन सोमवार पर भक्तों और कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सावन के पहले सोमवार को स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

वहीं, झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो गया। कांवरियों के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुल्तानगंज में रविवार से ही कांवड़िए जल भरकर देवघर के लिए निकलना शुरू हो गए थे। जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहले सोमवारी पर डेढ़ लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

सावन की शुरुआत होते ही उज्जैन महाकाल मंदिर में 2 दिन में 2.50 लाख से अधिक भक्त महाकाल पहुंचे।

सावन की शुरुआत होते ही उज्जैन महाकाल मंदिर में 2 दिन में 2.50 लाख से अधिक भक्त महाकाल पहुंचे।

रंग-बिरंगे लाइटों में जगमगा उठा है काशी धाम।

रंग-बिरंगे लाइटों में जगमगा उठा है काशी धाम।

सावन के पहले दिन (11 जुलाई) ही काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

सावन के पहले दिन (11 जुलाई) ही काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 ज्योतिर्लिंग में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक सावन

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानिए देश की प्रसिद्ध कावड़ यात्राओं के बारे में

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top