Sawan Somwar LIVE Update; Mahakal Kashi Vishwanath Photos Videos | Somnavath Kedarnath UP MP Kanwar Yatra | सावन का आखिरी सोमवार- मंदसौर में निकलेगी पशुपतिनाथ की सवारी: शिवालयों में जल चढ़ाएंगे कांवड़िए; महाकालेश्वर-काशी विश्वनाथ में 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान


09:30 PM3 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जानिए पिछले 3 सोमवार क्या-क्या हुआ

28 जुलाई: सावन का तीसरा सोमवार

पहले और दूसरे सोमवार की ही तरह देश के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतारे लगी हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई। शाम को महाकाल की तीसरी सवारी निकली। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खोले गए। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई। दोनों ही मंदिरों में रात से भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाईः सावन का दूसरा सोमवार

सावन के दूसरे सोमवार को भी मंदिरों में बेहद भीड़ रही थी। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे लगीं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई। उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन किए। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुले। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई, जिसमें उन्हें स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई। पूरी खबर पढ़ें…

14 जुलाई: सावन का पहला सोमवार

राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त

सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों पर जमकर भीड़ रही थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए थे। राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया था। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई थी। काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिला था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top