School lecturer-coach exam started, entry was made after checking | स्कूल लेक्चरर-कोच एग्जाम शुरू, चेकिंग कर मिली एन्ट्री: 15 जिलों में 909 सेंटर, चार चरणों में परीक्षा: 2202 पदों पर होनी है भर्ती – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए पन्द्रह जिलों में 909 सेंटर बनाए गए और निर्धारित समय से एक घंटे पहले चेकिंग कर नौ बजे तक एन्ट्री दी गई। इस दौरान

.

पहले दिन पहली पारी में जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 से 11.30 बजे तक की जा रही है। हिंदी का पेपर दूरी पारी में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगा। परीक्षा सेंटरों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि भर्ती परीक्षा 4 जुलाई तक आयोजित की जानी हैं। 2202 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए प्रदेश के करीब 6 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए इस परीक्षा को चार समूहों में कराने का निर्णय लिया गया।

एग्जाम सेंटर पर कक्ष की जानकारी लेते कैंडिडेट्स।

एग्जाम सेंटर पर कक्ष की जानकारी लेते कैंडिडेट्स।

कैंडिडेट्स के जूते भी उतरवाए गए।

कैंडिडेट्स के जूते भी उतरवाए गए।

यहां देखें, परीक्षा का आगामी डेट शेड्यूल

ग्रुप-ए में 5 विषय सम्मिलित किए गए हैं।

  • ज्योग्राफी – 24 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • इंग्लिश – 24 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • संस्कृत – 25 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • गणित – 25 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक

ग्रुप-बी में 14 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 26 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।

  • राजनीति विज्ञान – 26 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • हिस्ट्री – 27 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • बायोलॉजी – 27 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • केमिस्ट्री – 28 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • कॉमर्स – 28 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • फिजिक्स – 29 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • सोशियोलॉजी – 29 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • इकोनॉमिक्स – 30 जून 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • उर्दू – 30 जून 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • पंजाबी – 30 जून 2025 – दोपहर 2.30 से26 5.30 बजे तक
  • ड्राइंग – 1 जुलाई 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • होम साइंस – 1 जुलाई 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • राजस्थानी – 2 जुलाई 2025 – प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • म्यूजिक – 2 जुलाई 2025 – दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
किस जिले में कितने सेंटर।

किस जिले में कितने सेंटर।

ग्रुप-सी के अन्तर्गत 3 जुलाई 2025 को फिजिकल एजुकेशन विषय के पदों के लिए प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • ग्रुप-डी के अन्तर्गत 4 जुलाई 2025 को कोच के पदों हेतु प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र ( कोच-ः फुटबॉल, हॉकी, खो-खो एवं रेसलिंग) की परीक्षा आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा।
परीक्षा केन्द्रों पर जांच करती पुलिस।

परीक्षा केन्द्रों पर जांच करती पुलिस।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top