- Hindi News
- Career
- Shlokas From The Gita Will Be Read Daily In The Schools Of Uttarakhand
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड राज्य के सभी स्कूलों में अब सुबह की प्रार्थना सभा में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। राज्य माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के बाद मंगलवार से ही नियम प्रदेश भर के लगभग 17 हजार सरकारी स्कूलों पर लागू हो गया है।
शिक्षा निदेशक डॉ सती ने बताया कि हर दिन स्कूल में गीता के श्लोकों का केवल उच्चारण नहीं होगा, बल्कि उनका अर्थ भी समझाया जाएगा। इसका मकसद स्कूली बच्चों को प्राचीन भारतीय परंपराओं से अवगत कराना है। इससे बच्चों का पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट होने के साथ बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी।
जारी आदेश में लिखा गया है कि हर दिन एक मूल्य आधारित श्लोक प्रार्थना सभा में बोला जाएगा और सूचना पट पर अर्थ सहित लिखा भी जाएगा। टीचर्स भी समय-समय पर श्लोकों की व्याख्या करते हुए बच्चों को सैद्धांतिक जानकारी देंगे।

राज्य सरकार तय कर सकती हैं 30 फीसदी पाठ्यक्रम
दरअसल नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में प्राचीन विषयों को शामिल करने का निर्देश है। इसमें 70 फीसदी पाठ्यक्रम केंद्र द्वारा तय किया जाएगा, वहीं 30 फीसदी राज्य तय करेगा। इसी नीति के तहत उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में रामायण और श्रीमद् भागवत गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
————————
ये खबरें भी पढ़ें…
RPF की पहली महिला DG होंगी सोनाली मिश्रा: BSF की पहली महिला कमांडर भी रहीं; PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल चुकी हैं

केंद्रीय कैबिनेट ने IPS सोनाली मिश्रा को रेलवे पुलिस फोर्स यानी RPF का DG बनाने की मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब किसी महिला को यह पद दिया जा रहा है। सोनाली 31 अक्टूबर 2026 तक यानी रिटायर होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। वो वर्तमान DG मनोज यादव की जगह लेंगी जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…