Take responsibility for everything you do | सेल्फ हेल्प किताबों से: अपने किए हर कार्य की जिम्मेदारी लें


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • किताबों से जानिए, जब तक अपनी असफलता का दोष दूसरों या किसी परिस्थिति पर डालते रहेंगे, तब तक आप कभी सफल नहीं बन सकते? क्यों रोज के छोटे बदलाव मामूली नहीं होते?

अपनी असफलता का दोष दूसरों को न दें जब तक आप अपनी असफलता का दोष दूसरों या किसी परिस्थिति पर डालते रहेंगे, तब तक आप कभी सफल नहीं बन सकते। अगर आपको विजेता बनना है, तो इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा। यह आप ही थे जिन्होंने वो कार्य किए, वो विचार सोचे, वो भावनाएं पैदा कीं और वो निर्णय लिए जिनकी वजह से आप आज यहां हैं। अपने काम की जिम्मेदारी लें। जो किया है आपने खुद किया है। दूसरों को दोष न दें। (द सक्सेस प्रिंसिपल्स)

वो क्या है जो मानव जीवन को अनमोल बनाता है बुद्धिमत्ता के माध्यम से हम समझ सकते हैं कि हमारा मानव जीवन कितना मूल्यवान, दुर्लभ और सार्थक है। वे शिक्षाएं जो अनियंत्रित इच्छाओं, क्रोध और अज्ञान जैसे विकारों को नियंत्रित करने के उपाय हैं। केवल मानव में ही वे सभी अनुकूल परिस्थितियां होती हैं, जो आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए जरूरी हैं। यह स्वतंत्रता और आवश्यक साधनों की उपलब्धता ही मानव जीवन को अनमोल बनाती हैं। (हाउ टु ट्रांसफॉर्म योर लाइफ)

रोज की छोटी आदतों से ही मिलेगी सफलता जैसे धन ब्याज से बढ़ता है, वैसे ही रोजमर्रा की आदतें समय के साथ बड़ा असर डालती हैं। रोज के छोटे बदलाव मामूली लगते हैं, पर वर्षों बाद उनका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। हम अक्सर इन्हें नजरअंदाज करते हैं क्योंकि तुरंत फर्क नहीं दिखता। आप हर दिन सिर्फ 1% बेहतर बनें, तो एक साल में उसका परिणाम कई गुना हो सकता है। सफलता एक दिन के बड़े बदलाव से नहीं, रोज की छोटी-छोटी आदतों से आती है। (एटॉमिक हैबिट्स)

क्या है व्यक्तिगत विकास की बुनियाद? आत्म-जागरूकता न सिर्फ हमारे व्यवहार और दृष्टिकोण को प्रभावित करती है, बल्कि यह भी तय करती है कि हम दूसरों को कैसे देखते हैं। जब तक हम खुद को और दूसरों को देखने के अपने नजरिए को नहीं समझते, तब तक यह नहीं जान सकते कि हम और दूसरे लोग जैसा व्यवहार करते हैं, वैसा क्यों करते हैं। वास्तविक बदलाव अंदर से शुरू होता है। इसके लिए हमें अपने स्वभाव, आदतों, मूल्यों और सोच को पहचानना होगा। यही व्यक्तिगत विकास और अच्छे संबंधों की बुनियाद है। (सेवन हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपल)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top