Tara Sutaria and Veer Pahadia spotted together | तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया फिर साथ हुए स्पॉट: रूमर्ड गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते नजर आए एक्टर; फैशन वीक से शुरू हुई थी अफेयर की खबरें


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अब तक किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में वीर, तारा को प्रोटेक्ट करते नजर आए।

वीडियो में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जैसे ही तारा कार से उतरीं तो वीर उन्हें पैपराजी से प्रोटेक्ट करते नजर आए।

तारा और वीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर दोनों के फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि अब क्लियर हो रहा है कि दोनों डेट कर रहे हैं तो कुछ ने प्यार वाला हार्ट इमोजी शेयर किया है।

फैशन वीक से ही शुरू हुई थीं डेटिंग की खबरें

यह पहली बार नहीं है, जब वीर और तारा को साथ में स्पॉट किया गया था। इससे पहले दोनों साथ में इटली वेकेशन भी मानने गए थे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर सेम लोकेशन की फोटो भी शेयर की थी।

बता दें, वीर और तारा कुछ महीने पहले लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक साथ रैंप वॉक किया था, जिसके बाद से डेटिंग रूमर्स की शुरुआत हो गई।

लैक्मे फैशन वीक में साथ रैंप वॉक किया था।

लैक्मे फैशन वीक में साथ रैंप वॉक किया था।

चार साल तक आदर जैन को किया था डेट

बता दें, तारा सुतारिया ने पहले एक्टर आदर जैन को डेट किया था। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आदार ने अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली थी, जो पहले तारा की बेस्ट फ्रेंड थीं।

आदर जैन और तारा।

आदर जैन और तारा।

उसके बाद रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट से बादशाह और तारा की डेटिंग की खबरें शुरू हुईं। जब शिल्पा शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में तारा सुतारिया का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top