Today is the last date to apply; corrections can be made from 9 to 11 March | NEET-UG एग्जाम 2025: रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख; 9 से 11 मार्च तक मिलेगा करेक्शन का मौका


  • Hindi News
  • Career
  • Today Is The Last Date To Apply; Corrections Can Be Made From 9 To 11 March

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 के लिए अप्लाई करने की आज आखिरी तारीख है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG 2025 के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हुए थे।

9 से 11 मार्च तक कर सकेंगे करेक्शन

एप्लिकेशन विंडो बंद होने के बाद कैंडिडेट्स को 9 मार्च से 11 मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी और NEET 2025 के एडमिट कार्ड 1 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी: 1,700 रुपए
  • ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल : 1,600 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर: 1,000 रुपए

भारत के बाहर एग्जाम सेंटर चुनने वालों के लिए फीस 9,500 रुपए है।

NEET UG 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘NEET(UG)-2025 रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज दिखाई देगा।
  • खुद को रजिस्टर करें और सभी जरूरी क्रेडेंशियल भरें।
  • फीस पे करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए अपने एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट निकालकर रखें।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID जरूरी नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 जनवरी के दिन NEET UG के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि परीक्षा के लिए APAAR ID कंपलसरी नहीं है।

NTA ने पहले 14 जनवरी 2025 को एक नोटिस जारी किया था जिसमें कैंडडिडेट्स से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने और अपनी AAPAR ID को लिंक करने की बात कही गई थी जिसे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC ID) के रूप में जाना जाता था।

क्रेडिट की तरह काम करती है AAPAR ID

AAPAR ID स्टूडेंट्स के एकेडमिक क्रेडिट के लिए एक डिजिटल रिपोजिटरी के तौर पर काम करती है। यह स्टूडेंट्स के एकेडमिक परफॉर्मेंस का डिटेल्ड और कंप्लीट रिकॉर्ड रखती है।

NTA ने अपने नोटिस में कहा है कि APAAR ID,जो अभी स्टूडेंट्स के क्रेडिट रखती है, NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नहीं है। परीक्षा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी भी ऑप्शनल तरीके हैं।

इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि अगले अपडेट में कैंडडिडेट्स के लिए सभी तरह की गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

अब एग्जाम में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2025 एग्जाम पैटर्न के लिए एक नोटिस जारी किया था। नए नोटिस के मुताबिक एग्जाम फॉर्मेट में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा।

अब कैंडिडेट्स को एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा

NTA नोटिस के मुताबिक, अब क्वेश्चन पेपर पैटर्न और एग्जाम टाइम कोविड-19 के पहले वाले फॉर्मेट में होगा। बता दें कि कोविड से पहले एग्जाम फॉर्मेट में सेक्शन B नहीं था। साथ ही, परीक्षा का टोटल टाइम 180 मिनट था। अब इसे फिर इसी फॉर्मेट में लिया जाएगा।

पुराने पैटर्न के मुताबिक, कुल 180 कंपलसरी क्वेश्चन होंगे, जिनमें से फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। 90 सवाल बायोलॉजी सेक्शन से होंगे। कोविड-19 के बाद दिया जाने वाला समय हटाया जाएगा। पहले 3 घंटे 30 मिनट का समय कैंडिडेट्स को दिया जाता था।

क्वेश्चन पेपर पैटर्न

  • कुल 180 कंपलसरी सवाल होंगे।
  • फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल होंगे।
  • बायोलॉजी में 90 सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की कुल टाइम 180 मिनट (3 घंटे) होगी।

APAAR ID का कैंडिडेट्स को मिलेगा फायदा

NTA ने APAAR ID को कंपलसरी नहीं रखा है। NTA ने अपने नोटिस में कहा है कि कैंडिडेट्स APAAR ID का फायदा लेने के लिए इस प्रोसेस को जारी भी रख सकते हैं और इसे एड कर सकते हैं।

  1. आधार लिंकिंग से कैंडिडेट्स की पहचान करना, वेरिफिकेशन करने में ऑफिसर्स को आसानी होती है। जिससे एग्जाम के समय ये आसान प्रोसेस हो जाता है।
  2. आधार को लिंक करने से सभी इंफॉर्मेशन ऑटोमेटिक फिल हो जाती है और हुयमन एरर की संभावना कम हो जाती है।
  3. आधार वेरिफिकेशन से एग्जाम सेंटर पर एंट्री जल्दी मिलती है। जिससे कैंडिडेट्स के समय की बचत होती है।
  4. आधार वेरिफिकेशन कैंडिडेट्स की जानकारी का सिक्योर रिकॉर्ड रखता है।

कैंडिडेट्स के लिए NTA ने स्टेप-बाई-स्टेप आधार लिंक के लिए एक वीडियो भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाला है। इसकी मदद से कैंडिडेट्स वीडियो ट्यूटोरियल ले सकते सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट apaar.education.gov.in पर भी जा सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

झारखंड 10वीं बोर्ड एग्जाम की नई डेट जारी:हिंदी और साइंस की परीक्षा 7, 8 मार्च को; पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है। 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर लीक होने के बाद कैंसिल किया गया था। अब ये परीक्षा 7 और 8 मार्च को होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top