- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 10 March | AI International Conference Concluded In Lucknow, Joint Military Exercise Khanjar XII Commenced
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 10 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. लखनऊ में COAIEMA-2025 का समापन: 8 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चुनौतियां और अवसर: इंजीनियरिंग और प्रबंधन अनुप्रयोग (COAIEMA-2025) पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ।

COAIEMA-2025 का आयोजन 7 से 8 मार्च तक लखनऊ के मोहनलालगंज के अम्बालिका इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ।
- इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमता के बढ़ते अनुप्रयोग के संबंध में चर्चा की गई।
2. नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का डेवलपमेंट सेंटर का शिलान्यास: 7 मार्च, 2025 को नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट इण्डिया के डेवलपमेंट सेंटर का शिलान्यास हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर-145 में इस अत्याधुनिक सेंटर की आधारशिला रखी।
- यह सेंटर भारत में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटर होगा।
- इस सेंटर में क्लाउड कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा से संबंधित तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राष्ट्रीय
3. दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू कर दी गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा की।
- इस योजना के तहत दिल्ली की गरीब महिलाओं (BPL श्रेणी की) प्रत्येक महीने 2,500 रुपए की राशि मिलेगी।
- इस योजना के लिए दिल्ली सरकार के बजट में 5,100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
4. पंजाब सरकार ने प्रोजेक्ट हिफाजत की शुरुआत की: 7 मार्च को पंजाब सरकार ने प्रोजेक्ट हिफाजत की शुरुआत की।

प्रोजेक्ट हिफाजत का उद्देश्य लैंगिक हिंसा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना और सरकारी एजेंसियों को एकीकृत कर पीड़ितों को निर्बाध सहायता प्रदान करना है।
- इस प्रोजेक्ट के तहत महिला हेल्पलाइन (181) और बाल हेल्पलाइन (1098) की भी शुरुआत की गई है।
- दोनों हेल्पलाइन 24×7 संचालित होंगी, जिससे महिलाओं और बच्चों को किसी भी समय सहायता मिल सकेगी।
5. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी UNCSW के 69वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी: 10 मार्च से न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ विमेन यानी UNCSW का 69वां सत्र शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- UNCSW का यह 69वां सत्र 10 से 21 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
- UNCSW एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है, जो विशेष रूप से लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
- साल 2025 का यह सत्र महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर ऐतिहासिक वैश्विक मार्गदर्शक साधन, बीजिंग घोषणा और इसे कार्रवाई के लिए मंच की 30वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
6. ‘संविधान सभा की महिला सदस्यों का जीवन और योगदान’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने ‘संविधान सभा की महिला सदस्यों का जीवन और योगदान’ पुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक उन 15 प्रख्यात महिलाओं के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- इस पुस्तक में 1917 में महिला भारतीय संघ की स्थापना से लेकर स्वतंत्र भारत में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अंतिम प्राप्ति तक महिलाओं की संवैधानिक आकांक्षाओं के विकास के बारे में विस्तार से बताया गया है।
- विजयलक्ष्मी पंडित, राजकुमारी अमृत कौर, अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्कारेन, बेगम कुदसिया ऐजाज रसूल, दुर्गाबाई देशमुख, हंसा जीवराज मेहता, सरोजिनी नायडू और सुचेता कृपलानी संविधान सभा की प्रमुख महिला सदस्य थीं।
अन्तर्राष्ट्रीय
7. सैन्य अभ्यास खंजर-XII का किर्गिस्तान में आयोजन: 10 मार्च से 23 मार्च, 2025 तक किर्गिस्तान में भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII का आयोजन हो रहा है।

खंजर-XII अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है।
- इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- इस श्रृंखला का पिछला अभ्यास जनवरी 2024 में भारत में किया गया था।
- दोनों देशों के मध्य वर्ष 2011 में इस युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई थी।
8. सी ड्रैगन नौसैनिक अभ्यास-2025: पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम तट (अमेरिका) के पास 4 से 19 मार्च, 2025 तक सी ड्रैगन नौसैनिक अभ्यास-2025 आयोजित किया जा रहा है ।

सी ड्रैगन नौसैनिक अभ्यास अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े द्वारा आयोजित किया जाता है।
- इस बहुपक्षीय अभ्यास में भारतीय नौसेना, जापान नौसेना, ऑस्ट्रेलियन नौसेना और रिपब्लिक ऑफ कोरिया नेवी भाग ले रही है।
- इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा अभियानों में समन्वय बढ़ाना और संयुक्त रक्षा रणनीतियों को मजबूत करना है।
10 मार्च का इतिहास:
- 1876 में ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की थी।
- 1897 में भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था।
- 1915 में प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रॉस’ पाने वाले भारतीय सैनिक गबर सिंह नेगी का निधन हुआ था।
- 1922 में भारत में पहली बार राजद्रोह के आरोप में महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए थे।
- 1922 में चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किया था।
- 1959 में प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, विधि विशेषज्ञ मुकुन्द रामाराव जयकर का निधन हुआ था।
- 1969 में जेम्स अर्ल रे को मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या की के लिए 99 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।
- 1985 में भारत ने बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट चैंपियनशिप जीता था।
- 1990 में पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह का निधन था।
- 1998 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार 7वीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए थे।
- 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई थी।
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स 3-8 मार्च: कथाकार उदय प्रकाश को ‘अज्ञेय स्मृति सम्मान’; मथुरा में रंगोत्सव-2025 का उद्घाटन हुआ

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16- 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी । इस परीक्षा में यूपी से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न और सम-सामयिक घटनाओं से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…