- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 14 March | UP Government To Develop Heritage Buildings As Hotels; Khelo India Winter Games 2025 Concludes
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 14 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. यूपी सरकार हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करेगी: 12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की 3 हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

तीनों इमारतों को होटल में बदलने के लिए 12 मार्च को उत्तर प्रदेश के पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा (दाएं) और गोल्डन ट्राइंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मानवेंद्र सिंह शेखावत (बाएं) के बीच समझौता हुआ।
- तीनों इमारतों को जैसलमेर के सूर्यगढ़ की तर्ज पर हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा।
- ये तीन हेरिटेज इमारत हैं- लखनऊ में रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और मिर्जापुर जिले में चुनार किला।
- ऐसा निर्णय राज्य की हेरिटेज संपत्तियों को पुनर्जीवित करने और उनके पुराने गौरव को बहाल करने के साथ-साथ राजस्व को बढ़ाने के लिए किया गया है।
- इस पहल उत्तर प्रदेश में विरासत पर्यटन को बढ़ावा देगी।
2. श्रमिक कल्याण प्रणाली के लिए इंडस एक्शन और यूपी सरकार में समझौता: 12 मार्च को यूपी सरकार ने श्रमिक कल्याण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए इंडस एक्शन ग्रुप के साथ समझौता किया।

इंडस एक्शन ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ये समझौता 3 सालों के लिए लखनऊ में हुआ।
- इस समझौते से असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों की उत्तर प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच आसान हो सकेगी।
- समझौते के अनुसार इंडस ग्रुप डिजिटल और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य सरकार की वर्तमान श्रमिक कल्याण प्रणाली को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।
राष्ट्रीय
3. नई दिल्ली में जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का आयोजन हुआ: 12 मार्च को नई दिल्ली में जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया।

जल स्थिरता सम्मेलन 2025 का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने किया।
- इस सम्मेलन का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) और जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (BWUE) द्वारा ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) के सहयोग से किया गया।
- इस सम्मेलन में उद्योगों में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के तरीकों और नीतियों पर चर्चा की गई।
4. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन: 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (KIWG 2025) का समापन हुआ।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन दो चरणों (पहला चरण लद्दाख में 23-27 जनवरी, 2025 तक और दूसरा चरण 9-12 मार्च, 2025 तक जम्मू-कश्मीर) में आयोजित किया गया।
- इस संस्करण में 19 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों की 400 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया।
- भारतीय सेना ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर इस खेलो इण्डिया विंटर गेम्स का ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
- भारतीय सेना 7 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित 18 पदक के साथ पहले स्थान, हिमाचल प्रदेश 6 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित 7 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
5. देश के ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी आई: 12 मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार द्वारा संबंधित राज्य सरकारों से प्राप्त सड़क दुर्घटना रिपोर्टों के आधार पर ब्लैक स्पॉट की पहचान की जाती है। फाइल फोटो- नितिन गडकरी
- राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर कुछ स्थानों को घातक और गंभीर चोटों से जुड़ी दुर्घटनाओं की एक निश्चित संख्या की घटना के आधार पर ब्लैक स्पॉट के रूप में पहचान की गई है।
- सरकार ने ऐसे ब्लैक स्पॉट पर तत्कालिक उपायों के अंतर्गत सड़क चिह्नों, संकेत, क्रैश बैरियर, रोड स्टड, सीमांकक, बीच सडक में अनधिकृत ओपनिंग को बंद करना, यातायात को स्थिर करने के उपाय करती है।
- सड़क ज्यामिति में सुधार, जंक्शन सुधार, कैरिजवे का स्पॉट चौड़ीकरण, अंडरपास/ओवरपास का निर्माण आदि जैसे दीर्घकालिक उपाय भी ब्लैक स्पॉट पर किए जाते हैं।
6. तेल क्षेत्र (नियामक एवं विकास) संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित: 12 मार्च को लोकसभा में तेल क्षेत्र नियामक और विकास संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया गया।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल क्षेत्र नियामक और विकास संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया था।
- ये विधेयक 3 दिसंबर, 2024 को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था।
- इस विधेयक का उद्देश्य वर्तमान जरूरतों और बाजार की स्थितियों को पूरा करने के लिए कानूनी ढांचे में सुधार करना है।
- ये विधेयक भारत के लोगों के लिए ऊर्जा की उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
7. गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्यबल की 14वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित: 12 मार्च को गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्य बल (ETF) की 14वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्य बल की 14वीं बैठक की अध्यक्षता की।
- इस बैठक में सभी पक्षों द्वारा एकीकृत और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण के माध्यम से नदी को अधिक स्वच्छ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
- इस बैठक में GIS लेयर और डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया, जो डेटा-संचालित संरक्षण प्रयासों के अंतर्गत वेटलैंड की वैज्ञानिक और तत्क्षण निगरानी के लिए एक आधार के रूप में काम करेगा।
8. प्रधानमंत्री युवा लेखक मेंटरशिप योजना 2025 की शुरुआत: 11 मार्च को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मेंटरशिप योजना (PM-YUVA 3.0) की शुरुआत की।

PM-YUVA 3.0 योजना मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से कम उम्र के युवा लेखकों को प्रशिक्षित करना है।
- इससे युवा लेखक भारत में पठन-पाठन और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर सकें।
- इस योजना का यह संस्करण पिछले दो सफल संस्करणों के बाद आया है, जिनमें 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में भागीदारी देखी गई थी।
- इस योजना की क्रियान्वयन एजेंसी नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) है।
14 मार्च का इतिहास:
- 1879 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ था।
- 1883 में प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन हुआ था।
- 1905 में फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म हुआ था।
- 1913 में प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म हुआ था।
- 1931 में पहली बोलती भारतीय फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ था।
- 1939 में स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की थी।
- 1963 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन हुआ था।
- 1987 में फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया थी।
- 1990 में अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी थीं।
- 2000 में मोहम्मद मुस्तफा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने थें।
- 2018 में मशहूर भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें यूपी करेंट अफेयर्स – 13 मार्च: वाराणसी में अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनेगा; पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिला

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 13 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…