UP Current Affairs – 15 March | National Conference on National Clean Air Programme organized in Gorakhpur; Yoga Mahotsav organized in New Delhi | यूपी करेंट अफेयर्स – 15 मार्च: गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर नेशनल कांफ्रेंस; नई दिल्ली में योग महोत्सव का आयोजन


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 15 March | National Conference On National Clean Air Programme Organized In Gorakhpur; Yoga Mahotsav Organized In New Delhi

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 15 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन: 11 से 13 मार्च, 2025 तक गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्य्रकम (NCAP) पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

कांफ्रेंस में कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम स्तर पर लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी और जन जागरूकता के समन्वय पर जोर दिया गया।

कांफ्रेंस में कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम स्तर पर लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी और जन जागरूकता के समन्वय पर जोर दिया गया।

  • इस कांफ्रेंस में ही साल 2027 तक गोरखपुर को खुले में कचरा जलाने से मुक्त करने के लिए सही रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
  • गोरखपुर नगर निगम और डब्ल्यूआरआई इंडिया के संयुक्त प्रयास से इस कांफ्रेस का आयोजन हुआ।

2. उत्तर प्रदेश की सभी नगर निगम सोलर सिटी बनेंगे: 13 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा 13 मार्च को गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा 13 मार्च को गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में की।

  • सभी नगर निगमों को अयोध्या की तर्ज पर सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सरकार ने यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

3. उत्तर प्रदेश के सभी जनपद में बनेगा एम्प्लॉयमेंट जोन: 12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जनपद में एम्प्लॉयमेंट जोन स्थापित करने की घोषणा की।

एम्प्लॉयमेंट जोन को सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन के नाम से जाना जाएगा। (फाइल फोटो - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

एम्प्लॉयमेंट जोन को सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन के नाम से जाना जाएगा। (फाइल फोटो – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

  • इस जोन के माध्यम से युवाओं को प्लेसमेंट तथा करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस जोन को स्थापित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य युवाओं को गृह जनपद में ही रोजगार प्रदान करने की है।

राष्ट्रीय

4. नई दिल्ली में योग महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ: 13 मार्च नई दिल्ली में योग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने योग महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने योग महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।

  • इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में किया गया था।
  • केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

5. खनिज खोज पर AI संचालित अन्वेषण हैकाथॉन 2025: 13 मार्च को भारत का पहला खनिज खोज पर AI-संचालित अन्वेषण हैकाथॉन गोवा में आरंभ हुआ।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने AI-संचालित अन्वेषण हैकाथॉन की शुरुआत की।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने AI-संचालित अन्वेषण हैकाथॉन की शुरुआत की।

  • इस हैकाथॉन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई का इस्तेमाल कर खनिज पदार्थों की खोज करना है।
  • यह हैकाथॉन भारत में अप्रयुक्त महत्वपूर्ण और गहरी खानों की खोज और खनिज संसाधन उत्खनन की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार है।

6. कृषि पर भारत-चिली की पहली संयुक्त कार्यसमूह की बैठक आयोजित हुई: 12 मार्च, 2025 को भारत और चिली के बीच कृषि पर पहली संयुक्त कार्यसमूह (JWG) की बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की गई।

JWG की बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू (मध्य) ने की।

JWG की बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू (मध्य) ने की।

  • इस बैठक में भारत-चिली ने बाजार पहुंच, बागवानी में सहयोग, विस्तार के क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और अनुसंधान संबंधी सहयोग सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

15 मार्च का इतिहास:

  • 1877 में क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिय-इंग्लैण्ड के मध्य खेला गया था।
  • 1892 में पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमेटिक बैलट मशीन का इस्तेमाल किया गया था।
  • 1985 में पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया था।
  • 1901 में महान कुश्ती प्रशिक्षक व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ था।
  • 1934 में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ था।
  • 1980 में आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी का निधन हुआ था।
  • 1992 में मशहूर साहित्यकार राही मासूम रजा का निधन हुआ था।
  • 1997 में ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया गया था।
  • 1999 में एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनी थीं।
  • 2003 में हू जिन्ताओं चीन के नए राष्ट्रपति बने थें।
  • 2009 में भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

यूपी करेंट अफेयर्स – 14 मार्च: 3 हेरिटेज इमारतें होटल के रूप में विकसित होंगी; खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन हुआ

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 14 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top