30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी RO/ARO प्रीलिम्स परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जानी है। इसमें सामान्य अध्ययन में 20 से 25 सवाल करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 16 मार्च से 22 मार्च के करेंट अफेयर्स-
1. वृंदावन में भारत-नेपाल साहित्य महोत्सव का आयोजन

भारत- नेपाल साहित्य महोत्सव का उद्देश्य भारत और नेपाल के मध्य साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
- 21 से 23 मार्च, 2025 तक वृंदावन (मथुरा) में भारत-नेपाल साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
- इसका आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सहयोगी संस्था गीता शोध संस्थान तथा क्रांति धरा साहित्य अकादमी, मेरठ द्वारा किया गया है।
- इस आयोजन में दोनों देशों के 180 साहित्यकार, लेखक, पत्रकार तथा शिक्षाविद् हिस्सा ले रहे हैं।
2. लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन

J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव समारोह का उद्घाटन किया।
- 20 मार्च को लखनऊ में हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल के जन्मशती उत्सव का आयोजन किया गया।
- श्रीलाल शुक्ल का जन्म वर्ष 1925 में लखनऊ में हुआ था।
- उन्होंने उपन्यास, व्यंग्य, कहानी, आलोचना और बाल साहित्य में अपनी अलग पहचान बनाई।
- श्रीलाल शुक्ल की प्रमुख रचनाओं में ‘राग दरबारी’, ‘सूनी घाटी का सूरज’, ‘अंगद का पांव’, ‘यहां से वहां’, ‘कुछ जमीन पर कुछ हवा में’ जैसी कालजयी कृतियां शामिल हैं।
- उपन्यास ‘राग दरबारी’ के लिए उन्हें वर्ष 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- श्रीलाल शुक्ल को भारत सरकार ने 2008 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
3. गाजियाबाद में जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी आयोजित

‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र (NCONF), गाजियाबाद द्वारा किया गया।
- 18, 19 मार्च को गाजियाबाद में ‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।
- इस संगोष्ठी में जैविक खेती की अनुकूलता में सुधार करने और अधिक भूमि को जैविक प्रमाणीकरण के तहत लाने के लिए गांव क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
- इस संगोष्ठी में देश भर के 23 प्रदर्शकों ने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और जागरूकता पैदा करने की दिशा में अपनी उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
4. ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में UP ने जीते 5 पुरस्कार

टाइम्स ग्रुप और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित इस पुरस्कार में सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
18 मार्च को नई दिल्ली में ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में उत्तर प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस में विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले।
यूपी द्वारा जीते गए पुरस्कारों में शामिल हैं-
1. प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड और यूपी पुलिस को महाकुंभ 2025 के दौरान अत्याधुनिक एआई-आधारित निगरानी और भीड़ प्रबंधन प्रणाली के लिए।
2. स्मार्ट मोबिलिटी में उत्कृष्टता हेतु यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) को।
3. यूपीडेस्को यानी उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सार्वजनिक सेवा वितरण सुरक्षा बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग के लिए।
4. हमीरपुर जिले को ‘अभिनव डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और सार्वजनिक स्वास्थ्य डेटा एनालिटिक्स’ श्रेणी में ‘प्रोजेक्ट रीति: टीबी मुक्त हमीरपुर’ के लिए।
5. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत ‘सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग’ की श्रेणी में यूपी डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को।
5. अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन

दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन ‘कालजयी अयोध्या साहित्य व कला उत्सव’ नाम से किया गया।
- 21 से 22 मार्च तक अयोध्या में दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन हुआ।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उत्सव का उद्घाटन किया।
- उतरप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन हुआ।
- यह अयोध्या राजघराने के ‘राज सदन ‘ में आयोजित किया गया।
- इस उत्सव में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया।
6. ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए विशेष स्मार्ट स्कूल की शुरुआत

स्मार्ट स्कूल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार तथा ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा (कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व के तहत ) के सहयोग से किया गया।
- 19 मार्च से उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के विशेष स्मार्ट स्कूल की शुरुआत की है।
- यह विशेष श्रेणी का राज्य का पहला स्कूल है, जिसमें कक्षा 1 से 5 के दिव्यांग बच्चो के अनुकूल क्लास रूम, डिजिटल बोर्ड, लैब तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक जरूरतों का ध्यान रखा गया है।
7. अयोध्या के 1,147 गांवों को ‘मॉडल गांव ‘ बनाने का अभियान शुरू

ये 1,147 गांव 772 ग्राम पंचायतों में फैले हुए हैं।
- 17 मार्च, 2025 से अयोध्या जनपद के 1147 गांवों को मॉडल गांव बनाने का अभियान शुरू हो गया है।
- अयोध्या जनपद के तारून ब्लॉक के महान मऊ गांव से इस अभियान की शुरुआत हुई है।
- इस मॉडल गांव अभियान में मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी, खुले में शौच से मुक्ति तथा अपशिष्ट प्रबंधन पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।
सप्ताह के बाकी करेंट अफेयर्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं-