UP Current Affairs – 17th March | Musk’s spacecraft reached the space station to pick up Sunita Williams, Fit India Carnival organized in New Delhi | यूपी करेंट अफेयर्स – 17 मार्च: स्पेस स्टेशन पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट ‘ड्रैगन’, नई दिल्ली में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 17th March | Musk’s Spacecraft Reached The Space Station To Pick Up Sunita Williams, Fit India Carnival Organized In New Delhi

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 17 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. प्रतापगढ़ जनपद में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन: 17 से 23 मार्च, 2025 तक प्रतापगढ़ जनपद में प्रदेश स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

खेल निदेशालय उत्तरप्रदेश तथा जिला खेल कार्यालय द्वारा इसका आयोजन कर रहा है।

खेल निदेशालय उत्तरप्रदेश तथा जिला खेल कार्यालय द्वारा इसका आयोजन कर रहा है।

  • इससे पूर्व इसी मार्च महीने में ही प्रतापगढ़ जनपद में प्रदेश स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रीय

2. नई दिल्ली में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन: 16 से 18 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है।

16 मार्च को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया कार्निवल का उद्घाटन किया।

16 मार्च को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया कार्निवल का उद्घाटन किया।

  • इस आयोजन का उद्देश्य एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है, जो फिट इंडिया मूवमेंट के, नागरिकों के और तंदुरूस्त होने, स्वस्थ और मोटापे से मुक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सके।
  • इस कार्यक्रम में आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स के शुभंकर, लोगो और खेलों के गीत का अनावरण भी किया जाएगा।
  • फिट इंडिया कार्निवल में तीन दिनों के दौरान रस्सी कूदना, स्थिर साइकिल चलाना, आर्म रेसलिंग, क्रिकेट बॉलिंग, स्क्वॉट और पुश-अप चुनौतियों सहित कई खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ सबसे लंबा इंटरव्यू: 16 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रसिद्ध पॉडकास्टर और AI शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ सबसे लंबा इंटरव्यू प्रसारित हुआ।

ये पॉडकास्ट 3 घंटे का है।

ये पॉडकास्ट 3 घंटे का है।

  • लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री से इस बातचीत को अपने जीवन की ‘सबसे शक्तिशाली बातचीत’ में से एक बताया।
  • इस पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, हिमालय में बिताए उनके प्रारंभिक वर्षों और सार्वजनिक जीवन में उनकी यात्रा सहित विविध विषयों को शामिल किया गया।

4. पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू: 15 मार्च, 2025 से गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गया है।

पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है।

पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है।

  • पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
  • पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

5. मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने: 14 मार्च, 2025 को मार्क कार्नी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

मार्क कार्नी ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली।

मार्क कार्नी ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली।

  • मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत-कनाडा के संबंधो में सुधार आने की उम्मीद है।

6. 41 देशों के नागरिकों पर अमेरिका ने देश में घुसने पर प्रतिबंध लगाया: 15 मार्च को अमेरिका ने 41 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में कदम रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा म्यामांर जैसे भारत के पड़ोशी देश शामिल हैं।

इस सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा म्यामांर जैसे भारत के पड़ोशी देश शामिल हैं।

  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने ये कदम अमेरिका में अवैध प्रवाशियों की बाहर निकालने की उनकी मुहिम के अंतर्गत उठाया है।

7. सुनीता विलियम्स को लेने स्पेस स्टेशन पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट: 16 मार्च को इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन करीब 28 घंटे बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गया।

ये स्पेसक्राफ्ट 9 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाएगा।

ये स्पेसक्राफ्ट 9 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाएगा।

  • चार मेंबर की क्रू-10 टीम ने शनिवार को SpaceX के फॉल्कन 9 रॉकेट से भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे उड़ान भरी थी।
  • केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया गया था।
  • क्रू-10 के स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद अब वहां मौजूद क्रू-9 के एस्ट्रोनॉट निक हेग, अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में पृथ्वी पर लौटेंगे।
  • ये चारों एस्ट्रोनॉट 19 मार्च को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौट सकते हैं।

17 मार्च का इतिहास:

  • 763 में अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद का जन्म हुआ था।
  • 1406 में अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून का जन्म हुआ था।
  • 1861 में इटली का एकीकरण हुआ था।
  • 1891 में जाति -भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक रामनवमी प्रसाद का जन्म हुआ था।
  • 1920 में बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म हुआ था।
  • 1977 में शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का निधन हुआ था।
  • 1989 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन हुआ था।
  • 1994 में रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया था।
  • 1996 में लाहौर में विश्व कप का खिताब श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था।
  • 1998 में झू रोंगजी चीन के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
  • 2004 में नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।
  • 2019 में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें यूपी करेंट अफेयर्स 9 से 15 मार्च: प्रदेश के सभी नगर निगम सोलर सिटी बनेंगे; 3 हेरिटेज इमारतें होटल के रूप में विकसित होंगी

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VPO की परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा में राज्‍य की ही समसामायिक घटनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 09 मार्च से 15 मार्च तक के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top