UP Current Affairs – 19th March | Special smart school for the disabled started in Greater Noida, Raisina Dialogue 2025 organized | यूपी करेंट अफेयर्स – 19 मार्च: ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट स्कूल की शुरुआत, रायसीना डायलॉग 2025 का आयोजन


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 19th March | Special Smart School For The Disabled Started In Greater Noida, Raisina Dialogue 2025 Organized

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 19 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए विशेष स्मार्ट स्कूल की शुरुआत: 19 मार्च से उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के विशेष स्मार्ट स्कूल की शुरुआत कर रही है।

स्मार्ट स्कूल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार तथा ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा (कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व के तहत ) के सहयोग से किया गया।

स्मार्ट स्कूल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार तथा ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा (कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्व के तहत ) के सहयोग से किया गया।

  • यह विशेष श्रेणी का राज्य का पहला स्कूल हैं, जिसमें कक्षा 1 से 5 के दिव्यांग बच्चो के अनुकूल क्लास रूम, डिजिटल बोर्ड, लैब तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक जरूरतों का ध्यान रखा गया है।

2. अयोध्या के 1,147 गांवों को ‘मॉडल गांव ‘ बनाने का अभियान शुरू: 17 मार्च, 2025 से अयोध्या जनपद के 1147 गांवों को मॉडल गांव बनाने का अभियान शुरू हो गया है।

ये 1,147 गांव 772 ग्राम पंचायतों में फैले हुए हैं।

ये 1,147 गांव 772 ग्राम पंचायतों में फैले हुए हैं।

  • अयोध्या जनपद के तारून ब्लॉक के महान मऊ गांव से इस अभियान की शुरुआत हुई है।
  • इस मॉडल गांव अभियान में मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी, खुले में शौच से मुक्ति तथा अपशिष्ट प्रबंधन पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय

3. रायसीना डायलॉग 2025: 17 से 19 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

17 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसका उद्घाटन किया।

17 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसका उद्घाटन किया।

  • रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है, जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • रायसीना डायलॉग 2025 संस्करण की थीम ‘कालचक्र – लोग, शांति और ग्रह’ है।
  • इस 10वें रायसीना डायलॉग में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग के कप्तान, प्रौद्योगिकी नेता, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान, प्रमुख थिंक टैंक के विशेषज्ञ और युवा शामिल हैं।
  • साल 2016 में रायसीना डायलॉग की शुरुआत हुई थी।

4. 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा हुई: 17 मार्च को केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की।

यह 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 आगामी 6 महीने तक चलेगा।

यह 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 आगामी 6 महीने तक चलेगा।

  • इस हैकाथॉन का उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव 5G-संचालित समाधानों के विकास में तेजी लाना है।
  • छात्रों, स्टार्टअप्स और पेशेवरों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम मेंटरशिप, फंडिंग और 100 से अधिक 5G यूज केस लैब्स तक पहुंच प्रदान करता है।
  • यह हैकथॉन AI-संचालित नेटवर्क के रखरखाव, IOT-सक्षम समाधान, 5G प्रसारण, स्मार्ट स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक स्वचालन, गैर-स्थलीय नेटवर्क, D2M, V2X और क्वांटम संचार जैसे प्रमुख 5G अनुप्रयोगों पर केंद्रित प्रस्ताव आमंत्रित करता है।

5. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एप का शुभारंभ: 17 मार्च को वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए समर्पित एक मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

PMIS एप की शुरुआत से युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसरों तक पहुंच में काफी वृद्धि होगी।

PMIS एप की शुरुआत से युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसरों तक पहुंच में काफी वृद्धि होगी।

  • बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) का लक्ष्य 5 वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना में कक्षा में सीखने और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की खाई को पाटने की क्षमता है।
  • इससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी।

अंतर्राष्ट्रीय

6. नई दिल्ली में क्वाड कार्यशाला का आयोजन हुआ: 17 से 19 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

17 मार्च, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने क्वाड कार्यशाला का उद्घाटन किया।

17 मार्च, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने क्वाड कार्यशाला का उद्घाटन किया।

  • इस कार्यशाला का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन ढांचे को मजबूत करना, उभरती महामारियों के प्रति समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा बहु क्षेत्रीय दृष्टिकोण से मानव-पर्यावरणीय स्वास्थ्य का ध्‍यान रखते हुए वन हेल्थ दृष्टिकोण का कार्यान्वयन करना है।
  • इस कार्यशाला में क्वाड राष्ट्रों-भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 15 देशों और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों के 36 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहें हैं।

7. भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित: 17 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

इस वार्ता में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद (बाएं) ने भारत का नेतृत्व किया।

इस वार्ता में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद (बाएं) ने भारत का नेतृत्व किया।

  • इस चर्चा में समुद्री क्षेत्रीय जागरूकता, पारस्परिक सूचना साझाकरण, रक्षा उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • रक्षा नीति वार्ता का 8वां संस्करण 2023 में आयोजित किया गया था।

19 मार्च का इतिहास:

  • 1279 में मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया था।
  • 1571 में स्पेनी ने मनीला पर कब्जा किया था।
  • 1920 में अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया था।
  • 1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया था।
  • 1978 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का निधन हुआ था।
  • 1982 में ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुआ था।
  • 1982 में प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का निधन हुआ था।
  • 1996 में बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ था।
  • 1998 में प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का निधन हुआ था।
  • 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
  • 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार केदारनाथ सिंह का निधन हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 18 मार्च: नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन होगा; चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र से मंजूरी मिली

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 18 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top