UP Current Affairs – 20 March | 2-day literature and art festival to be organized in Ayodhya; Build India Expo – 2025 | यूपी करेंट अफेयर्स – 20 मार्च: अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा; ‘बिल्ड भारत एक्सपो-2025’ शुरू


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 20 March | 2 day Literature And Art Festival To Be Organized In Ayodhya; Build India Expo 2025

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 20 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन: 21 से 22 मार्च तक अयोध्या में दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा।

दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन ‘कालजयी अयोध्या साहित्य व कला उत्सव’ नाम से किया जा रहा है।

दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन ‘कालजयी अयोध्या साहित्य व कला उत्सव’ नाम से किया जा रहा है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस उत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  • उतरप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन हो रहा है।
  • यह अयोध्या राजघराने के ‘राज सदन ‘ में आयोजित किया जाएगा।
  • इस उत्सव में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा।

राष्ट्रीय

2. नौसैनिक अभ्यास वरुण- 2025: 19 से 22 मार्च, 2025 तक भारत और फ्रांस का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण – 2025 का आयोजन हो रहा है।

साल 2001 में इस नौसैनिक अभ्यास वरुण की शुरुआत हुई थी।

साल 2001 में इस नौसैनिक अभ्यास वरुण की शुरुआत हुई थी।

  • यह इस नौसैनिक अभ्यास का 23वां संस्करण है।
  • इस साल सतह के नीचे, धरातल और हवाई क्षेत्र में समुद्री अभ्यासों तथा जटिल युद्धाभ्यासों की एक रोमांचक श्रृंखला आयोजित हो रहा है।
  • इस अभ्यास में विमानवाहक पोत विक्रांत और चार्ल्स डी गॉल के साथ-साथ उनके लड़ाकू विमान, विध्वंसक जहाज, फ्रिगेट तथा एक भारतीय स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी हिस्सा ले रही है।
  • नौसैन्य अभ्यास वरुण 2025 में उन्नत वायु रक्षा व लड़ाकू अभ्यास भी आयोजित किये जाएंगे, जिसमें फ्रांसीसी राफेल-एम और भारतीय मिग-29 शामिल होंगे।

3. बिल्ड भारत एक्सपो – 2025: 19 से 21 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी (मध्य) ने बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया।

भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी (मध्य) ने बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया।

  • 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय तथा भारतीय उद्योग परिसंघ संयुक्त रूप से कर रही है।
  • इस एक्सपो का उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
  • इस एक्सपो में 34 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

4. नई दिल्ली में ‘भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ सम्मेलन का आयोजन: 19 से 22 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ विषय पर एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में पर्यावरणीय अनुकूलन में प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने का काम किया जाएगा।

सम्मेलन में पर्यावरणीय अनुकूलन में प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने का काम किया जाएगा।

  • इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका के दो संस्थान- इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सस्टनेबिलिटी और लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली साउथ एशिया इंस्टीट्यूट मिलकर कर रहें हैं।
  • यह सम्मेलन सरकार, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और अन्य प्रासंगिक हितधारकों को एक साथ लाएगा ताकि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अंतःविषय संवाद और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

5. नई दिल्ली में ‘भारत नवाचार शिखर सम्मेलन – टीबी उन्मूलन के लिए अग्रणी समाधान’ का आयोजन: 18 से 19 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में भारत नवाचार शिखर सम्मेलन – टीबी उन्मूलन के लिए अग्रणी समाधान’’ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

18 मार्च, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

18 मार्च, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • इस शिखर सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग-भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (डीएचआर-आईसीएमआर) और केंद्रीय टीबी प्रभाग (सीटीडी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2025 तक टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की प्रगति को गति देना है।

अंतर्राष्ट्रीय

6. अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स: 19 मार्च, 2025 को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से करीब 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आईं।

सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर, निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी स्पेस स्टेशन से वापस आए हैं।

सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर, निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी स्पेस स्टेशन से वापस आए हैं।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा गया था।
  • जून, 2024 में सुनीता विलियम्स मात्र 9 दिन के मिशन पर स्पेस स्टेशन गईं थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनको 9 महीने वहीं रुकना पड़ा।

7. नई दिल्ली में भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित: 18 मार्च, 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (दाएं) ने भारत का, जबकि ल्यू चिन टोंग (बाएं) ने मलेशिया का नेतृत्व किया।

बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (दाएं) ने भारत का, जबकि ल्यू चिन टोंग (बाएं) ने मलेशिया का नेतृत्व किया।

  • इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों, बाजार पहुंच मुद्दों, सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग, सेवा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय मानक ब्यूरों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
  • मलेशिया आसियान में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

8. नई दिल्ली में भारत-नीदरलैंड रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित: 18 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में भारत तथा नीदरलैंड के रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई।

बैठक में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स शामिल हुए।

बैठक में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स शामिल हुए।

  • इस बैठक में दोनों देशों के मध्य रक्षा, सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान, हिंद-प्रशांत और नई एवं उभरती हुई प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

विविध

9. विश्व गौरैया दिवस 2025: प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।

विश्व गौरैया दिवस 2025 का लक्ष्य गौरैया की रक्षा करना और उनकी संख्या में कमी को रोकना है।

विश्व गौरैया दिवस 2025 का लक्ष्य गौरैया की रक्षा करना और उनकी संख्या में कमी को रोकना है।

  • विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत ‘नेचर फॉरएवर’ नामक एक पक्षी संरक्षण संगठन द्वारा 2010 में की गई थी।
  • विश्व गौरैया दिवस का यह आयोजन अब 50 से अधिक देशों में फैल चुका है।
  • साल 2012 में गौरैया को दिल्ली का राज्य पक्षी बनाया गया।
  • गौरैया छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पक्षी हैं जो पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • गौरैया विभिन्न कीड़ों और कीटों को खाकर कीटों की आबादी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

20 मार्च का इतिहास:

  • 1615 में मुगल राजकुमार दारा शिकोह का जन्म हुआ था।
  • 1727 में महान भौतिक वैज्ञानिक आइजेक न्यूटन का निधन हुआ था।
  • 1739 में नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्जा किया था।
  • 1956 में ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1970 में भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन हुआ था।
  • 1991 में बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थीं।
  • 2003 में इराक पर अमेरिकी हमला शुरू हुआ था।
  • 2014 में भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 19 मार्च: ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट स्कूल की शुरुआत, रायसीना डायलॉग 2025 का आयोजन

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 19 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top