UP Current Affairs – 21st March | Shri Lal Shukla Birth Centenary Festival organized in Lucknow, Cabinet approves revised National Dairy Development Program (NPDD) | यूपी करेंट अफेयर्स – 21 मार्च: लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन, संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को कैबिनेट की मंजूरी


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 21st March | Shri Lal Shukla Birth Centenary Festival Organized In Lucknow, Cabinet Approves Revised National Dairy Development Program (NPDD)

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 21 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन हुआ: 20 मार्च को लखनऊ में हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल के जन्मशती उत्सव का आयोजन किया गया।

J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव समारोह का उद्घाटन किया।

J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव समारोह का उद्घाटन किया।

  • श्रीलाल शुक्ल का जन्म वर्ष 1925 में लखनऊ में हुआ था।
  • उन्होंने उपन्यास, व्यंग्य, कहानी, आलोचना और बाल साहित्य में अपनी अलग पहचान बनाई।
  • श्रीलाल शुक्ल की प्रमुख रचनाओं में ‘राग दरबारी’, ‘सूनी घाटी का सूरज’, ‘अंगद का पांव’, ‘यहां से वहां’, ‘कुछ जमीन पर कुछ हवा में’ जैसी कालजयी कृतियां शामिल हैं।
  • उपन्यास ‘राग दरबारी’ के लिए उन्हें वर्ष 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • श्रीलाल शुक्ल को भारत सरकार ने 2008 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

2. गाजियाबाद में जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी आयोजित: 18 से 19 मार्च, 2025 को गाजियाबाद में ‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।

‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र (NCONF), गाजियाबाद द्वारा किया गया।

‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र (NCONF), गाजियाबाद द्वारा किया गया।

  • इस संगोष्ठी में जैविक खेती की अनुकूलता में सुधार करने और अधिक भूमि को जैविक प्रमाणीकरण के तहत लाने के लिए गांव क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
  • इस संगोष्ठी में देश भर के 23 प्रदर्शकों ने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और जागरूकता पैदा करने की दिशा में अपनी उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

3. ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में UP ने जीते 5 पुरस्कार: 18 मार्च को नई दिल्ली में ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में उत्तर प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस में विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले।

टाइम्स ग्रुप और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित इस पुरस्कार में सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

टाइम्स ग्रुप और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित इस पुरस्कार में सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

यूपी द्वारा जीते गए पुरस्कारों में शामिल हैं-

  1. प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड और यूपी पुलिस को महाकुंभ 2025 के दौरान अत्याधुनिक एआई-आधारित निगरानी और भीड़ प्रबंधन प्रणाली के लिए।
  2. स्मार्ट मोबिलिटी में उत्कृष्टता हेतु यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) को।
  3. यूपीडेस्को यानी उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सार्वजनिक सेवा वितरण सुरक्षा बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग के लिए।
  4. हमीरपुर जिले को ‘अभिनव डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और सार्वजनिक स्वास्थ्य डेटा एनालिटिक्स’ श्रेणी में ‘प्रोजेक्ट रीति: टीबी मुक्त हमीरपुर’ के लिए।
  5. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत ‘सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग’ की श्रेणी में यूपी डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को।

राष्ट्रीय

4. संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) को कैबिनेट की मंजूरी: 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय कैबिनेट में योजनाओं के बारे में बताते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।

केंद्रीय कैबिनेट में योजनाओं के बारे में बताते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।

  • NPDD योजना डेयरी के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और इसके विस्तार पर केंद्रित है।
  • संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम दुग्ध खरीद, प्रसंस्करण क्षमता और बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण द्वारा डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देगा।
  • इसका उद्देश्य किसानों को बाजारों तक बेहतर पहुंच प्रदान करना, मूल्य संवर्धन द्वारा बेहतर मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करना और आपूर्ति श्रृंखला दक्षता बढ़ाना है।
  • संशोधित NPDD योजना में 1,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त परिव्यय से 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) की अवधि के लिए कुल 2,790 करोड़ रुपए का बजट हो गया है।

5. नई दिल्ली में कृषि पर भारत-जर्मनी के बीच 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक खत्म हुई: 19 मार्च को नई दिल्ली में कृषि पर भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह की 8वीं बैठक आयोजित की गई।

भारत-जर्मनी के बीच 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय और जर्मन संघीय खाद्य और कृषि मंत्रालय (BMEL) में राज्य सचिव सिल्विया बेंडर ने की।

भारत-जर्मनी के बीच 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय और जर्मन संघीय खाद्य और कृषि मंत्रालय (BMEL) में राज्य सचिव सिल्विया बेंडर ने की।

  • कृषि पर भारत-जर्मनी के बीच 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक नई दिल्ली के पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में हुई।
  • इस बैठक में डिजिटल कृषि, बीज क्षेत्र, मशीनीकरण एवं प्रौद्योगिकी, बागवानी क्षेत्र, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की गई।

6. नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 का आयोजन: 19 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन -2025 का आयोजन किया गया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 का उद्घाटन किया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 की थीम-’एंटी-डोपिंग विज्ञान: नवाचार और चुनौतियां’ थी।

इस सम्मेलन में डोपिंग का पता लगाने में वैज्ञानिक नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों की निरंतर विकसित होती प्रकृति और खेलों की अखंडता बनाए रखने के लिए सहयोगपूर्ण प्रयासों के महत्व पर चर्चा की गई।

अंतर्राष्ट्रीय

7. हंगरी ने आधिकारिक तौर पर LGBTQ+ विरोधी कानून पारित किया: 19 मार्च को हंगरी ने आधिकारिक तौर पर LGBTQ+ विरोधी कानून पारित कर दिया।

राष्ट्रपति सुलेओक तामस ने 19 मार्च को LGBTQ+ विरोधी कानून पर हस्ताक्षर किया।

राष्ट्रपति सुलेओक तामस ने 19 मार्च को LGBTQ+ विरोधी कानून पर हस्ताक्षर किया।

  • इस कानून को सत्तारूढ़ फाइड्ज-KDNP गठबंधन के साथ-साथ कट्टरपंथी दक्षिणपंथी मी हजानक और दक्षिणपंथी जॉबिक पार्टियों ने समर्थन दिया।
  • यह नया कानून हंगरी में समलैंगिकता को बढ़ावा देने वाले प्राइड मार्च और अन्य कार्यक्रमों पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाता है।

21 मार्च का इतिहास:

  • 1413 में हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया था।
  • 1791 में ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरु को टीपू सुल्तान से छीन लिया था।
  • 1836 में कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत हुई थी।
  • 1887 में बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी।
  • 1887 में क्रांतिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का जन्म हुआ था।
  • 1916 में शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का जन्म हुआ था।
  • 1954 में पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था।
  • 1977 में जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया था।
  • 2000 में गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 20 मार्च:अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा; ‘बिल्ड भारत एक्सपो-2025’ शुरू

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 20 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top