- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 24 March | ‘Investors Meet’ Was Organized In Lucknow, Writer Vinod Kumar Shukla Will Receive The Jnanpith Award
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 24 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. लखनऊ में ‘इन्वेस्टर्स मीट’ का आयोजन: 22 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में ‘पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट‘ का आयोजन किया गया।

इन्वेस्टर्स मीट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क की घोषणा की।
- मीट में सरकार का लुधियाना की कंपनी रमन जैन-आरआर जैन इंडस्ट्रीज से 500 करोड़ का MOU भी हुआ।
राष्ट्रीय
2. गुरुग्राम में 6 दिवसीय ‘भू प्रशासन पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला’ का आयोजन: 24 मार्च से 29 मार्च 2025 तक गुरुग्राम (हरियाणा) में 6 दिवसीय ‘भू प्रशासन पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला’ का आयोजन हो रहा है।

इस कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) के सहयोग से हो रहा है।
- ये कार्यशाला अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के 22 देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी ताकि वैश्विक स्तर पर भू प्रशासन चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचारपूर्ण दृष्टिकोणों की खोज की जा सके।
- ये 6 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला भारत की अग्रणी स्वामित्व योजना का प्रदर्शन करेगी।
- इस कार्यशाला में भाग लेने वाले देशों में तुर्कमेनिस्तान, कोलंबिया, जिम्बाब्वे, फिजी, माली, लेसोथो, सिएरा लियोन, वेनेजुएला, मंगोलिया, तंजानिया, उज्बेकिस्तान, इक्वेटोरियल गिनी, किरिबाती, साओ टोमे और प्रिंसिपे, लाइबेरिया, घाना, आर्मेनिया, होंडुरास, इस्वातिनी, कंबोडिया, टोगो और पापुआ न्यू गिनी प्रमुख हैं।
3. साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार: 22 मार्च को हिंदी भाषा के मशहूर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

विनोद कुमार शुक्ल को साल 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा।
- विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।
- यह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा।
- इससे पहले इन्हें साल 1999 में उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार भी मिल चुका है।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास की तरफ से भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
- इस पुरस्कार में 11 लाख रुपए, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।
4. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025’ का शुभारंभ: 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025’ का शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (मध्य) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (बाएं) शनिवार, 22 मार्च को पंचकूला में राष्ट्रव्यापी अभियान जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025 का शुभारंभ किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और नवीन रणनीतियों के माध्यम से जल संरक्षण और प्रबंधन पर बल देना है।
- इस साल विश्व जल दिवस की थीम ‘जल संचयन जन भागीदारी: जन जागरूकता की ओर’ थी।
- जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025 देश के 148 जिलों में समुदाय के नेतृत्व में जल संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देगा।
- जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत हुई।
5. अशोक सिंह ठाकुर ‘भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH)’ के अध्यक्ष बने: 22 मार्च को अशोक सिंह ठाकुर को भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH)’ का अध्यक्ष चुना गया।

अशोक सिंह ठाकुर को 3 साल के लिए INTACH का अध्यक्ष चुना गया है।
- भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH), भारत का प्रमुख विरासत संरक्षण संगठन है।
- इसकी स्थापना 27 जनवरी, 1984 को हुई थी।
- इसका उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना, अमूर्त विरासत को पुनर्जीवित करना और हमारी विशाल विरासत के बारे में जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देना है।
6. नई दिल्ली में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन: 21 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्घाटन किया।
- ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न दिव्यांगता और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में दिव्यांगजनों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना है।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय
7. भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (MCG) की 13वीं बैठक रोम में संपन्न: 20 से 21 मार्च 2025 को, इटली की राजधानी रोम में भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (MCG) की 13वीं बैठक आयोजित की गई।

MCG दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करता है।
- इस दौरान दोनों देशों के सैन्य जुड़ाव और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की गई।
- इस बैठक में भारत-इटली के मध्य उन्नत विनिमय कार्यक्रम, क्षमता विकास प्रयास और भारतीय और इतालवी सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत करना, जैसे मुद्दे पर विचार किया गया।
स्पोर्ट्स
8. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18 वें सत्र की शुरुआत: 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 18वें सत्र की शुरुआत कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में हुई।

BCCI द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में अगले 65 दिनों में देश के 13 शहरों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
- इस सत्र में कुल दस टीमें भाग ले रही है।
- इस सत्र का फाइनल 25 मई, 2025 को कोलकाता में खेला जाएगा।
- इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी।
24 मार्च का इतिहास:
- 1603 में इंग्लैंड की महारानी महारानी एलिजाबेथ प्रथम का निधन हुआ था।
- 1855 में कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया था।
- 1863 में मशहूर भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा का जन्म हुआ था।
- 1882 में डॉ. राबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।
- 1892 में मशहूर साहित्यकार हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म हुआ था।
- 1946 में लार्ड पेथिक लारेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।
- 1977 में मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने थेें।
- 1989 में ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण हुआ था।
- 2008 में भारत के पड़ोसी देश भूटान में नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स 16 से 22 मार्च: गाजियाबाद में जैविक खेती पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी; लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन

यूपी RO/ARO प्रीलिम्स परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जानी है। इसमें सामान्य अध्ययन में 20 से 25 सवाल करेंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 16 मार्च से 22 मार्च के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…