- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 27 March Boilers Bill Presented In Loksabha Mata Karma Postage Stamp Released
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 27 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. उत्तर प्रदेश में 8 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में 10 गुणा बढ़ोतरी
- 25 मार्च , 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षों में राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन में दस गुणा बढ़ोतरी होने की घोषणा की।
- उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) ने इसकी घोषणा वर्तमान सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उत्सव के दौरान की।
- 2017 में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 288 मेगावाट थी।
- वर्तमान में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2653 मेगावाट हो गई है।
- सरकार ने सौर ऊर्जा नीति -2022 में 5 वर्षों के दौरान 22 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्रीय
2. बॉयलर्स बिल 2024 लोकसभा में पेश
- यह बॉयलर्स अधिनियम, 1923 (1923 का 5) को निरस्त करता है।
- इस विधेयक को पहले 4 दिसंबर, 2024 को राज्यसभा में पारित किया गया था ।
- इस विधेयक में बॉयलर के अंदर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गए हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बॉयलर बिल, 2024 पेश किया।
3. नई दिल्ली में राज्य अल्पसंख्यक आयोगों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- 25 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में राज्य अल्पसंख्यक आयोगों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
- इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए समान अवसर और कल्याण सुनिश्चित करने की नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
- अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने किया।
4. डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया
- 25 मार्च, 2025 को भारतीय डाक विभाग ने प्रख्यात संत, समाज सुधारक और भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
- रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस स्मारक डाक टिकट को जारी किया।
- भगवान कृष्ण की समर्पित अनुयायी माता कर्मा ने अपने जीवन कर्मों के द्वारा अटूट विश्वास, साहस और नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया था।

डाक टिकट में माता कर्मा को भगवान कृष्ण को खिचड़ी भेंट करते हुए दर्शाया गया है। टिकट में जगन्नाथ मंदिर को भी दर्शाया गया है।
5. केंद्र सरकार ने गेहूं के स्टॉक की स्थिति घोषित करना अनिवार्य किया
- 25 मार्च को केंद्र सरकार ने नियमित रूप से गेहूं के स्टॉक की स्थिति घोषित करना अनिवार्य कर दिया।
- सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को evegoils.nic.in पोर्टल पर गेहूं की अपनी स्टॉक स्थिति 01 अप्रैल से और फिर हर शुक्रवार को घोषित करनी होगी।
- सरकार ने यह निर्णय समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिया है।
- देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सभी श्रेणियों की संस्थाओं के लिए गेहूं स्टॉक सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही है।
अंतर्राष्ट्रीय
6. अमेरिका में मतदान के लिए नागरिकता का सबूत अनिवार्य
- 25 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद अमेरिका में अब मतदान के लिए नागरिकता का सबूत देना अनिवार्य हो गया है।
- चुनावी प्रकिया में बदलाव से जुड़े इस नए आदेश के अंतर्गत अमेरिकी नागरिकों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकता का प्रमाण देना होगा।
- नए आदेश का मकसद वोटर लिस्ट में अवैध रूप से शामिल अप्रवासियों पर नकेल कसना है।
- अभी तक अमेरिका के कई राज्यों में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट या बर्थ सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती थी।
- अमेरिका में वोटिंग को लेकर कोई एक जैसे नियम नहीं है, यहां हर राज्य के अपने अलग कानून हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आदेश पर हस्ताक्षर किए।
7. यूक्रेन-रूस ब्लैक-सी में सीजफायर पर सहमत
- 24 मार्च को रूस-यूक्रेन ब्लैक-सी क्षेत्र में सीजफायर पर सहमत हो गए।
- दोनों देशों के मध्य यह सहमति सऊदी अरब में अमेरिकी व रूसी अधिकारियों के बैठक के बाद बनी।
- अमेरिका ने इसे लेकर यूक्रेन और रूस से अलग-अलग समझौते किए हैं।
- इस सीजफायर के अंतर्गत रुस-यूक्रेन ब्लैक-सी के इलाके में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय करने, बल प्रयोग को रोकने और सैन्य मकसद लिए कमर्शियल जहाजों का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हो गए हैं।
- इस सीजफायर के अंतर्गत ही रूस-यूक्रेन एक दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने का उपाय भी डेवलप करेंगे।
27 मार्च का इतिहास
- 1668 में इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
- 1721 में फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1855 में अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट हासिल किया।
- 1898 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का निधन।
- 1968 में महान अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन का निधन।
पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स के लिए पढ़ें…
1. यूपी करेंट अफेयर्स – 26 मार्च: अजय सेठ भारत के वित्त सचिव बने; विश्व टीबी दिवस शिखर सम्मेलन का आयोजन

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 26 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स- पूरी खबर पढ़ें…