- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 29 March | ‘Developed India Youth Parliament Festival’ Organized In Lucknow, ‘Immigration And Foreigners Bill 2025’ Passed In Lok Sabha
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 29 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. लखनऊ में ‘विकसित भारत युवा संसद महोत्सव’ का आयोजन: 28 से 29 मार्च तक लखनऊ विधानसभा में राज्य स्तरीय ‘विकसित युवा संसद महोत्सव’ आयोजित हो रहा है।

28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित युवा संसद महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
- इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना है।
- ये महोत्सव भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के जरिए आयोजित किया जा रहा है।
2. IIT कानपुर में ‘टेककृति 2025’ का आयोजन: 27 से 30 मार्च तक IIT कानपुर में टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति 2025 (Techkriti 2025) का आयोजन किया जा रहा है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने टेककृति 2025 का उद्घाटन किया।
- इसका उद्देश्य स्टूेडेंट्स को साइंस, टेक्नोलॉजी और आंत्रप्रेन्योरशिप के नए विचारों को तलाशने और उन्हें हकीकत में बदलने का मौका देना है।
- ये एशिया का सबसे बड़ा इंटर-कॉलेज टेक्नोलॉजी और आंत्रप्रेन्योरशिप फेस्टिवल है।
- इसी में ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ भी आयोजन किया जा रहा है।
3. UPSIDA और IIT कानपुर में समझौता हुआ: 27 मार्च को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) और IIT कानपुर के बीच समझौता हुआ।

समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रिअल एरिया में AI-बेस्ड सर्विलांस सिक्योरिटी सॉलुशन्स डेवलप किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत IoT सेंसर और AI-पावर्ड प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स समय पर गलतियों का पता लगाएंगे।
- इससे इंडस्ट्रिअल एरिया इन्फ्रास्ट्रक्चर की विश्वसनीयता में सुधार होगा।
राष्ट्रीय
4. सबसे गर्म साल होगा 2025: 28 मार्च को मौसम विभाग ने साल 2025 के सबसे गर्म वर्ष होने का अनुमान जताया।

मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2024 भारत के लिए सबसे ज्यादा गर्म सालों में एक रहा।
- इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है।
- मौसम विभाग ने यह जानकारी नहीं दी है कि इस साल हीटवेव का असर कितने दिन रहेगा।
- हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होने के चलते 2025 अब तक का सबसे गर्म साल हो सकता है।
- सबसे गर्म साल होने की स्थिति में पारा सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है।
5. इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पास: 27 मार्च को लोकसभा में ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025’ पास हो गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 28 मार्च को इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल 2025 पर अपनी बात रखी।
- ये बिल लोकसभा में 11 मार्च को पेश किया गया था।
- इस बिल का उद्देश्य भारत में इमिग्रेशन से संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना, अवैध प्रवास को रोकना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।
- इस बिल में वास्तविक आगंतुकों और शरणार्थियों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित की गई है।
- बिल के मुताबिक, कोई व्यक्ति अगर गैर कानूनी तरीके से किसी विदेशी को देश में लाता, ठहराता या बसाता है, तो उसे 3 साल जेल या 2 से 5 लाख रुपए का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय
6. म्यांमार में भूकंप: 28 मार्च को भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया।

इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में सागाइंग शहर से 16 किमी (10 मील) उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था।
- इसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में महसूस किए गए।
- इस भूकंप से भारी तबाही के चलते थाईलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
29 मार्च का इतिहास:
- 1807 में जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने क्षुद्र ग्रह वेस्ता की खोज की थी।
- 1849 में पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हुआ था।
- 1857 में मेरठ में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था।
- 1859 में बहादुर शाह जफर द्वितीय को अंग्रेज सरकार ने निर्वासित कर रंगून भेजा था।
- 1913 में हिंदी के मशहूर कवि भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ था।
- 1953 में हिलैरी और तेनजिंग नोर्गे ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे।
ये खबर भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 28 मार्च: नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी बोलार्ड पुल टग ‘युवान’; संसद से पारित हुआ बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 28 मार्च 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…