UP Current Affairs – 5th April NCERT to be followed in UP Madarsaas | यूपी करेंट अफेयर्स – 5 अप्रैल: यूपी के मदरसों में NCERT पाठ्यक्रम लागू; छठा BIMSTEC शिखर सम्मेलन आयोजित


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 5th April NCERT To Be Followed In UP Madarsaas

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 5 अप्रैल, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. यूपी के मदरसों में NCERT पाठ्यक्रम लागू : 3 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में NCERT पाठ्यक्रम को अनिवार्य कर दिया है।

  • पाठ्यक्रम इसी 2025-26 सेशन से लागू होगा।
  • सभी मान्यता प्राप्त स्‍कूलों और अनुदानित मदरसों में कक्षा 1, 2 और 3 में पाठ्यक्रम लागू किया गया है।
  • ये फैसला जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक में लिया गया था, लेकिन तब इसे लागू नहीं किया गया था।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश में प्राथमिक स्तर की शिक्षा में समानता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय

2. वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 संसद से पारित : 3 मार्च को वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 राज्यसभा से पारित होने के साथ ही संसद से पारित हो गया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने इसे पेश किया था।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने इसे पेश किया था।

  • 2 अप्रैल को इस विधेयक को लोकसभा ने पारित किया था।
  • अब इस विधेयक को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद यह औपचारिक कानून का रूप ले लेगा।

3. जल संसाधन जनगणना एप्लीकेशन और पोर्टल का शुभारंभ : 3 अप्रैल को नई दिल्ली में जल संसाधन जनगणना या वाटर रिसोर्स सेंसस एप्लीकेशन और पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया।

  • पोर्टल का उदेश्य सिंचाई के लिए जल उपयोग, जल बजट आदि के नीति निर्माण के लिए डेटाबेस तैयार करना है।

अंतर्राष्ट्रीय

4. छठा BIMSTEC शिखर सम्मेलन 2025 आयोजित : 4 अप्रैल को छठा BIMSTEC शिखर सम्मेलन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

इस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

  • सम्मेलन के दौरान पीएम ने संगठन के सहयोगी देशों के अपने समकक्षों से द्विपक्षीय मुलाकात भी की।
  • BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से सटे हुए सात देशों- बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, भूटान और नेपाल का एक क्षेत्रीय संगठन है।
  • इसका पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन है।
  • इसका गठन 1997 में हुआ था।

5. 11वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित : 3 अप्रैल को ब्राजील के ब्रासीलिया में 11वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच जलवायु परिवर्तन एजेंडा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच जलवायु परिवर्तन एजेंडा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

  • बैठक में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री अमनदीप गर्ग ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

5 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • 1479 – सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म हुआ।
  • 1922 – प्रसिद्ध विदुषी और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन।
  • 1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने दांडी पहुंचे।
  • 1940 – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं गांधीजी के सहायक सी. एफ़. एंड्रयूज का निधन हुआ।
  • 1979 – देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुम्बई में खुला।

ये खबरें भी पढ़ें…

डॉ. पूनम गुप्ता RBI की डिप्टी गवर्नर बनीं: DU और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से पढ़ाई की, वर्ल्ड बैंक-IMF में काम किया; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

भारत सरकार ने बुधवार, 2 अप्रैल को डॉ. पूनम गुप्ता को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वे प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य हैं। डॉ. पूनम का कार्यकाल 3 साल का होगा। पूरी खबर पढें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top