- Hindi News
- Career
- UP Current Affairs 8 March | Uday Prakash Gets ‘Agyeya Smriti Samman’, PM Modi Gets Barbados’ Highest National Award
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 8 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-
1. कथाकार उदय प्रकाश को मिला ‘अज्ञेय स्मृति सम्मान 2025’: 7 मार्च को कथाकार और कवि उदय प्रकाश को ‘अज्ञेय स्मृति सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया।

7 मार्च को सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की 114वीं जयंती के मौके पर यह पुरस्कार दिया गया।
- कुशीनगर स्थित कलावती देवी स्मृति न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष अज्ञेय स्मृति सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
2. मथुरा में रंगोत्सव-2025 का उद्घाटन: 7 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में रंगोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मथुरा के बरसाना में राधा बिहारी इंटर कॉलेज में किया गया है।
- रंगोत्सव के साथ ही बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लड्डूमार होली भी 7 मार्च, 2025 को खेली गई।
राष्ट्रीय
3. मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन हुआ: 8 मार्च को तेलंगाना के हैदराबाद में मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन हो रहा है।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग इसका आयोजन कर रहा है।
- स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार पर चर्चा और उसे बढ़ावा देने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाएगा।
- स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 में राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
4. नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन: आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।
- इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ है।
- इस अवसर पर #SheBuildsBharat के माध्यम से एक व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है।
- इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों तथा दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ-साथ ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयंसेवक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सदस्य हिस्सा लेंगी।
5. जन औषधि दिवस 2025: 7 मार्च को जन औषधि दिवस-2025 मनाया गया।

इस दिवस का उद्देश्य दवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
- इस पहल को समर्थन देने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 से 7 मार्च तक पूरे देश में सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- केंद्रीय रसायन और उवर्रक मंत्रालय द्वारा इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
6. नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और IWAI में समझौता: 6 मार्च को नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के मध्य समझौता हुआ।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
- इस समझौते का उद्देश्य पर्यटन को और बढ़ावा देना, रोजगार सृजन करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और जम्मू-कश्मीर में नदियों पर अवकाश/बजट पर्यटन का एक नया तरीका प्रदान करना है।
- देश के 111 राष्ट्रीय जलमार्गों में से, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में तीन घोषित राष्ट्रीय जलमार्ग हैं-नदी चिनाब (एनडब्ल्यू-26), नदी झेलम (एनडब्ल्यू-49) और नदी रावी (एनडब्ल्यू-84)।
अंतर्राष्ट्रीय
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारबाडोस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार मिला: 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लैटिन अमेरिकी देश बारबाडोस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।

गुरुवार 6 मार्च, 2025 को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
- कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के रणनीतिक नेतृत्व और सहायता के लिए उन्हें सम्मान दिया गया है।
- नवंबर, 2024 में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी ।
विविध
8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज: प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ रखी गई है, जिसका अर्थ है तेजी से कार्य करना।
- पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया था।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाना आरंभ किया।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को शुरू करने का श्रेय क्लारा जेटकिन को दिया जाता है।
8 मार्च का इतिहास:
- 1535 में मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन हुआ था।
- 1864 में प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि हरि नारायण आपटे का जन्म हुआ था।
- 1911 में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
- 1921 में भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ था।
- 1977 में उर्दू और हिन्दी के यशस्वी कहानीकार कृश्न चन्दर का निधन हुआ था।
- 2018 में भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी थी।
ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स- 7 मार्च: आर के मित्तल बने BBAU के नए कुलपति; राष्ट्रपति ने विविधता अमृत महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 7 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…