UP Current Affairs- 9th March to 15th March | यूपी करेंट अफेयर्स 9 से 15 मार्च: प्रदेश के सभी नगर निगम सोलर सिटी बनेंगे; 3 हेरिटेज इमारतें होटल के रूप में विकसित होंगी


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VPO की परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा में राज्‍य की ही समसामायिक घटनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 09 मार्च से 15 मार्च तक के करेंट अफेयर्स।

उत्तर प्रदेश स्पेशल

1. गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

11 से 13 मार्च तक गोरखपुर में इसका आयोजन किया गया।

11 से 13 मार्च तक गोरखपुर में इसका आयोजन किया गया।

11 से 13 मार्च, 2025 तक गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम स्तर पर लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी और जन जागरूकता के समन्वय पर जोर दिया गया।

  • इस कॉन्फ्रेंस में ही साल 2027 तक गोरखपुर को खुले में कचरा जलाने से मुक्त करने के लिए सही रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
  • गोरखपुर नगर निगम और डब्ल्यूआरआई इंडिया के संयुक्त प्रयास से इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ।

2. उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम सोलर सिटी बनेंगे

सभी नगर निगमों को अयोध्या की तर्ज पर सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

सभी नगर निगमों को अयोध्या की तर्ज पर सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • 13 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा 13 मार्च को गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में की।
  • सरकार ने यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

3. यूपी सरकार हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करेगी

12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की 3 हेरिटेज इमारतों को होटल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

तीनों इमारतों को होटल में बदलने के लिए 12 मार्च को उत्तर प्रदेश के पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा (दाएं) और गोल्डन ट्राइंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मानवेंद्र सिंह शेखावत (बाएं) के बीच समझौता हुआ।

तीनों इमारतों को होटल में बदलने के लिए 12 मार्च को उत्तर प्रदेश के पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा (दाएं) और गोल्डन ट्राइंगल फोर्ट एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मानवेंद्र सिंह शेखावत (बाएं) के बीच समझौता हुआ।

  • तीनों इमारतों को जैसलमेर के सूर्यगढ़ की तर्ज पर हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • ये तीन हेरिटेज इमारत हैं- लखनऊ में रोशन-उद-दौला, छतर मंजिल और मिर्जापुर जिले में चुनार किला।
  • ऐसा निर्णय राज्य की हेरिटेज संपत्तियों को पुनर्जीवित करने और उनके पुराने गौरव को बहाल करने के साथ-साथ राजस्व को बढ़ाने के लिए किया गया है।
  • इस पहल उत्तर प्रदेश में विरासत पर्यटन को बढ़ावा देगी।

4. उत्तर प्रदेश के सभी जनपद में एम्प्लॉयमेंट जोन बनेगा

एम्प्लॉयमेंट जोन को सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन के नाम से जाना जाएगा। (फाइल फोटो - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

एम्प्लॉयमेंट जोन को सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन के नाम से जाना जाएगा। (फाइल फोटो – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

  • 12 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जनपद में एम्प्लॉयमेंट जोन स्थापित करने की घोषणा की।
  • इस जोन के माध्यम से युवाओं को प्लेसमेंट तथा करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस जोन को स्थापित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य युवाओं को गृह जनपद में ही रोजगार प्रदान करने की है।

5. श्रमिक कल्याण प्रणाली के लिए इंडस एक्शन और यूपी सरकार में समझौता

इंडस एक्शन ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ये समझौता 3 सालों के लिए लखनऊ में हुआ।

इंडस एक्शन ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ये समझौता 3 सालों के लिए लखनऊ में हुआ।

  • 12 मार्च को यूपी सरकार ने श्रमिक कल्याण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए इंडस एक्शन ग्रुप के साथ समझौता किया।
  • इस समझौते से असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों की उत्तर प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच आसान हो सकेगी।
  • समझौते के अनुसार इंडस ग्रुप डिजिटल और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य सरकार की वर्तमान श्रमिक कल्याण प्रणाली को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

इनके अलावा, सप्‍ताह के सभी परीक्षापयोगी करेंट अफेयर्स के लिए नीचे दिया pdf डाउनलोड कर सकते हैं-

यूपी करेंट अफेयर्स pdf 9 से 15 मार्च



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top