- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (3 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

3 मार्च, सोमवार को प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े मेष राशि वाले लोगों के लिए अच्छा दिन है। वृष राशि के लोग नौकरी या कामकाज में बदलाव का मन बना सकते हैं। कर्क राशि वालों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। मकर राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स) |
सामाजिक कामों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे नए अवसरों को अपनाने की इच्छा होगी। घर में शुभ समाचार आने के संकेत हैं। बीते समय की मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपनों के साथ यादगार पल गुजारने का अवसर मिलेगा। नई शुरुआत के लिए यह सही समय हो सकता है। मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे, जिससे सकारात्मकता बढ़ेगी। जिससे नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे।
करियर: जो लोग प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा समय रहेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर होंगे। कोई नई परियोजना शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता और विश्वास महसूस होगा। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का अवसर पा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में खुशियों की बहार रहेगी। यदि रिश्ते में कोई गलतफहमी थी, तो अब दूर होगी। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी, लेकिन आराम की कमी से बेचैनी हो सकती है। खानपान संतुलित रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यायाम और ध्यान करने से तनाव दूर होगा। अच्छी नींद से ताजगी महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 4
वृष (थ्री ऑफ़ वांड्स) |
अतीत की कोई बात मन को विचलित कर सकती है। संयम बनाए रखें, जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। किसी खास व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जिसे शांति से सुलझाना आवश्यक होगा। विश्वास बनाए रखने से कठिन समय भी आसानी से पार कर पाएंगे। अपनी भावनाओं को समझें, लेकिन उन्हें नियंत्रित करना भी सीखें। किसी पुराने घाव को भुलाने का प्रयास करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। बदलाव के लिए खुद को तैयार करें। यह भविष्य के लिए जरूरी होगा। किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मानसिक सुकून देगा।
करियर: कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। वरिष्ठों की आलोचना से निराश न हों। यह सीखने का अवसर होगा। नौकरी बदलने या नए अवसर तलाशने का विचार आ सकता है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। प्रेम: कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति को भूलने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों को आपसी समझ और धैर्य से काम लेना होगा। संवाद की कमी रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य: नकारात्मक विचारों से मानसिक अशांति महसूस होगी। गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। भावनात्मक असंतुलन से ऊर्जा स्तर प्रभावित हो सकता है। ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन (नाइट ऑफ़ कप्स) |
कोई अच्छी खबर दिन को रोशन कर सकती है। किसी खास व्यक्ति के साथ गहरी बातचीत होगी, जिससे मन हल्का महसूस होगा। कला, संगीत और साहित्य में रुचि बढ़ सकती है। किसी शौक को पूरा करने का मौका मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय में दिल और दिमाग का बैलेंस आवश्यक होगा। दूसरों की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे। धीरे-धीरे आगे बढ़ें। सकारात्मक बदलाव जरुरी है।
करियर: फ्रीलांसर्स के लिए नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध कार्य में सहयोग देंगे। किसी नई डील पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगी। प्रेम: प्रेम प्रस्ताव देने या स्वीकार करने का अनुकूल समय है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: पानी की कमी से डिहाइड्रेशन या थकान महसूस हो सकती है। भावनात्मक असंतुलन से मूड स्विंग्स हो सकते हैं। योग और ध्यान करने से मन को शांति मिलेगी। संगीत और प्रकृति के साथ समय बिताने से मानसिक ताजगी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 7
कर्क (फोर ऑफ़ पेंटाकल्स) |
बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जिससे खर्च सीमित रहेगा। किसी की सलाह लेने से पहले खुद के विचारों को महत्व दें। अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में गोपनीयता रखना आवश्यक होगा। परिवर्तन की जरूरत महसूस होगी, लेकिन अनिश्चितता के कारण हिचकिचाहट रहेगी। किसी प्रियजन से धन को लेकर चर्चा हो सकती है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की जरूरत होगी। खुद को मानसिक रूप से हल्का रखने के लिए आराम करें।
करियर: वेतन वृद्धि की संभावना है। जो लोग फाइनेंस, अकाउंटिंग या प्रॉपर्टी से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपनी स्थिरता को लेकर चिंता कर सकते हैं। सहकर्मियों से अधिक अपेक्षा न रखें, आत्मनिर्भर रहना बेहतर होगा। प्रेम: रिश्तों में विश्वास रखना जरूरी होगा। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: तनाव के कारण शरीर में जकड़न या पीठ दर्द महसूस हो सकता है। अत्यधिक चिंता से समस्या हो सकती है। खानपान संतुलित रखें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह (एट ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
किसी परिस्थिति में उलझन हो सकती है। बाहरी बाधाओं की तुलना में आंतरिक डर अधिक प्रभावित करेगा। किसी समस्या का हल पास में होते हुए भी उसे देखने में असमर्थ रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से मन पर भार बढ़ सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेने से स्पष्टता आएगी। कार्यों में देरी से चिड़चिड़ापन महसूस होगा। परिस्थिति को लेकर नकारात्मकता से बचें। जल्द ही चीजें बदलेंगी। मन को स्थिर रखकर ही सही दिशा मिलेगी।
करियर: जो लोग किसी प्रोजेक्ट में देरी का सामना कर रहे हैं, नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन को लेकर असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। जो लोग मीडिया, पब्लिक रिलेशन या कंसल्टेंसी में हैं, उन्हें किसी जटिल मामले को सुलझाने की चुनौती मिलेगी। प्रेम: सिंगल लोग किसी के प्रति आकर्षित होने के बावजूद अपने कदम पीछे खींच सकते हैं। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने साथी से अपनी भावनाएं छिपाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा, जिससे बातचीत कम हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जिससे नींद प्रभावित होगी। ब्लड प्रेशर असंतुलित रह सकता है। संतुलित दिनचर्या अपनाएं। व्यायाम पर ध्यान दें। ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या (क्वीन ऑफ़ कप्स) |
मन में करुणा और सहानुभूति का भाव रहेगा। किसी की मदद करने से आत्मसंतोष महसूस होगा। रचनात्मकता बढ़ेगी। जिससे नई योजनाओं पर काम करने का मन बनेगा। खुद की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। अपनी क्षमताओं को कम न आंके। दिनभर विचारों की अधिकता से मन भारी महसूस हो सकता है। खुद को सकारात्मक रखें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी।
करियर: शिक्षा या समाजसेवा से जुड़े हैं, उन्हें प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस में सहयोगी आपसे मार्गदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे साथी की भावनाओं को ज्यादा समझने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य: भावनात्मक असंतुलन से थकान महसूस हो सकती है। पानी की कमी से शरीर में सुस्ती आ सकती है, संतुलित आहार लें। ध्यान और योग से मानसिक स्थिरता मिलेगी। पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होगा। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 3
तुला (द फूल) |
मन में उत्साह और रोमांच महसूस करेंगे। किसी रोमांचक यात्रा की योजना बन सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। स्वतंत्रता की चाह बढ़ेगी, जिससे सीमाओं को तोड़ने का मन करेगा। पुराने नियमों से हटकर कुछ नया आजमाने की प्रवृत्ति रहेगी। मनमौजी स्वभाव कभी-कभी लोगों को भ्रमित कर सकता है। किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव होगा, जो प्रेरणा देगा। खुद को ज्यादा खुला रखें। जीवन में नई संभावनाओं का स्वागत करें।
करियर: जो लोग स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट अचानक सौंपा जा सकता है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। प्रेम: किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे संबंध आगे बढ़ सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, वे साथी के साथ मस्ती भरे पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ अधिक स्वतंत्रता की आवश्यकता महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य: अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान महसूस होगी। डिहाइड्रेशन की आशंका रहेगी। पानी का सेवन बढ़ाएं। नींद की कमी से मानसिक असंतुलन महसूस हो सकता है। ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक (द टेम्परेंस) |
भावनात्मक रूप से स्थिर रहेंगे। कठिन परिस्थितियों को सहजता से संभाल पाएंगे। जटिल समस्या का समाधान शांति से मिलेगा। पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। अधिक समझौता करने से खुद की इच्छाओं को अनदेखा न करें। आध्यात्मिक अनुभव मानसिक स्पष्टता लाएगा। रचनात्मकता बढ़ेगी। रुके काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। आत्म-अनुशासन से जीवन में स्थिरता रहेगी।
करियर: कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को टीम वर्क पर ध्यान देना होगा। किसी जटिल प्रोजेक्ट में धैर्य से काम लेने से अच्छा परिणाम मिलेगा। फाइनेंस और मार्केटिंग में कार्यरत लोग नई शैली बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रेम: जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें धैर्य और समझदारी से किसी मुद्दे को सुलझाने की जरूरत होगी। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ गहरी बातचीत करेंगे, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। किसी रिश्ते में जल्दबाजी से बचें, समय के साथ चीजें स्पष्ट होंगी। स्वास्थ्य: पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। व्यायाम पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें। संयमित जीवनशैली अपनाने से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7
धनु (टू ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
किसी मुद्दे को नजरअंदाज करना बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। धैर्य और स्पष्ट सोच से ही सही रास्ता मिलेगा। पुरानी उलझन दोबारा सामने आ सकती है। जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। दूसरों की राय सुनना फायदेमंद रहेगा, लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं लें। नए अवसर लेकर संशय रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। आत्मनिरीक्षण से उत्तर मिल सकता है। खुद को अधिक स्पष्ट करने की जरूरत होगी। अधूरी जानकारी से भ्रम बन सकता है। वर्तमान स्थिति का आंकलन करें और सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें।
करियर: जो लोग कॉर्पोरेट सेक्टर में हैं। उन्हें कठिन निर्णय का सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों को टीम के बीच सामंजस्य बनाने की आवश्यकता होगी। जॉब बदलने की सोच रहे लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। प्रेम: जो लोग कम्युनिकेशन में कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें खुलकर बात करनी चाहिए। जिससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी। किसी पूर्व प्रेमी के साथ पुरानी भावनाएं फिर से जाग सकती हैं, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। स्वास्थ्य: सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिल की धड़कन तेज होने या घबराहट की समस्या हो सकती है। शांत रहने का प्रयास करें। योग और ध्यान से मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2
मकर (द स्टार) |
नए अवसरों को अपनाने का साहस मिलेगा। अतीत की किसी गलती से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाना लाभदायक रहेगा। किसी पुराने सपने को फिर से जीने का अवसर मिलेगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, जिससे किसी पर निर्भर रहने की जरूरत महसूस नहीं होगी। आध्यात्मिक रुचि जागृत हो सकती है, जिससे मानसिक संतुलन मिलेगा। किसी नए संपर्क से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
करियर: जो लोग मीडिया, कला या रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें प्रसिद्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग सफलता की ओर बढ़ेंगे। टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। प्रेम: सिंगल लोग नए व्यक्ति से गहरा कनेक्शन महसूस कर सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ बिताने के लिए खास समय मिलेगा। कोई रोमांटिक यात्रा प्लान हो सकती है। स्वास्थ्य: त्वचा से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ज्यादा पानी पिएं। संतुलित आहार लें। दिमाग में ज्यादा विचार आने से थकान महसूस होगी, ध्यान करें। हृदय से जुड़ी छोटी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ (टेन ऑफ़ कप्स) |
इच्छा पूरी हो सकती है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है, जो मन को प्रसन्नता देगा। आंतरिक संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। किसी सकारात्मक खबर से दिन शुभ रहेगा। भावनात्मक स्थिरता से हर निर्णय में स्पष्टता आएगी। धन से जुड़ी कोई अच्छी संभावना सामने आ सकती है। आनंद और उल्लास से भरा दिन रहेगा।
करियर: सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए शुभ संकेत मिल सकते हैं। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन फील्ड में काम करने वालों को नया अवसर मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे काम तेजी से पूरा होगा। प्रेम: प्रेमी जोड़ियों के बीच समझ और गहरी होगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। खास इंसान से रिश्ते को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर प्रेम जीवन को और मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे तनाव कम होगा। खानपान संतुलित रखें। अधिक भावुक होने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नींद पूरी लेने से दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। शरीर को हाइड्रेट रखना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 3
मीन (नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
आज मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर चिंता हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। किसी की कही हुई बात मन को विचलित कर सकती है। कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। अतीत की कोई बात याद आकर मन को दुखी कर सकती है। किसी नए कार्य को शुरू करने में संकोच रहेगा। मन शांत रखने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लें। खुद पर संदेह करने से बचें और व्यर्थ की सोच में समय न गवाएं।
करियर: जो लोग ऑफिस में किसी कठिन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें दबाव महसूस हो सकता है। किसी डेडलाइन को लेकर बेचैनी रह सकती है, लेकिन धैर्य रखें। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम: जो लोग प्रेम में असमंजस में हैं, उन्हें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। पुरानी गलतफहमियां किसी प्रियजन से दूरी बढ़ा सकती हैं। किसी पूर्व प्रेमी की यादें मन को बेचैन कर सकती हैं। भरोसे और धैर्य से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव के कारण भूख कम लग सकती है। अनिद्रा के कारण दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन और योग करें। आत्म संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9