UP Current Affairs – 7 March | Prof. RK Mittal became the new Vice Chancellor of BBAU, President inaugurated Amrit Mahotsav of Diversity-2025 | यूपी करेंट अफेयर्स – 7 मार्च: आर के मित्तल बने BBAU के नए कुलपति; राष्ट्रपति ने विविधता अमृत महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 7 March | Prof. RK Mittal Became The New Vice Chancellor Of BBAU, President Inaugurated Amrit Mahotsav Of Diversity 2025

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 7 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. प्रो. आर के मित्तल बने BBAU के नए कुलपति: 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. आरके मित्तल को लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) का नया कुलपति नियुक्त किया।

आर के मित्तल, दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।

आर के मित्तल, दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।

  • प्रो. आर के मित्तल का कार्यकाल 5 साल या 70 वर्ष की उम्र पूर्ण होने (जो पहले हो) तक होगा।
  • मार्च, 2024 से ही BBAU में पूर्णकालिक कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई थी।

राष्ट्रीय

2. साहित्य महोत्सव – 2025 की शुरुआत हुई: 7 मार्च से 12 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में वार्षिक साहित्य महोत्सव यानी ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2025’ आयोजित किया जाएगा।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

  • इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे।।
  • प्रख्यात अंग्रेजी नाटककार महेश दत्तानी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
  • इस महोत्सव में 23 भाषाओं में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
  • यह एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव है।

3. नई दिल्ली में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन: 5 से 11 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सेक्रेटरी ने अमित यादव ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम को एड्रेस किया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सेक्रेटरी ने अमित यादव ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम को एड्रेस किया।

  • इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कर रहा है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाधान उन्मुख, दयालु और नागरिक-केंद्रित सरकारी अधिकारियों में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

4. राष्ट्रपति ने किया विविधता का अमृत महोत्सव-2025 का उद्घाटन: 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव-2025’ का उद्घाटन किया।

यह महोत्सव 6 से 9 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।

यह महोत्सव 6 से 9 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।

  • यह विविधता का अमृत महोत्सव का दूसरा संस्करण है, जो दक्षिण भारतीय राज्यों- कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ लक्षद्वीप और पुडुचेरी पर केंद्रित है ।
  • इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष आयोजित किया गया था, जो पूर्वोत्तर भारत पर केंद्रित था।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रपति भवन को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र बनाना है।
  • यह महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा सभी सहभागी राज्यों के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

5. जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति की 48वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित: 6 मार्च को नई दिल्ली में जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति की 48वीं संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तात्सुओ यासुनागा (पीएम मोदी के दाएं) ने किया।

इस बैठक में जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तात्सुओ यासुनागा (पीएम मोदी के दाएं) ने किया।

  • इस बैठक में दोनों देशों के मध्य उच्च गुणवत्ता, कम लागत वाले विनिर्माण, वैश्विक बाजारों के लिए विनिर्माण का विस्तार और मानव संसाधन विकास पर सहयोग को बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई।

6. डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी RBI के कार्यकारी निदेशक नियुक्त: 5 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।

कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी की नियुक्ति 3 मार्च, 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी की नियुक्ति 3 मार्च, 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

  • कार्यकारी निदेशक नियुक्त होने से पहले, डॉ. जोशी सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग में प्रधान सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।
  • डॉ. जोशी को सांख्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर जोखिम प्रबंधन के क्षेत्रों में 3 दशकों से अधिक का अनुभव है।

7. नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की: 5 मार्च को नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की।

नीति आयोग द्वारा इस फ्रंटियर टेक हब (NITI-FTH) की स्थापना फ्रंटियर टेक एक्शन टैंक के रूप में की गई है।

नीति आयोग द्वारा इस फ्रंटियर टेक हब (NITI-FTH) की स्थापना फ्रंटियर टेक एक्शन टैंक के रूप में की गई है।

  • इसका मुख्य उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में त्वरित आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचार और उपयोग को आगे बढ़ाने में भारत की तैयारी को सक्षम बनाना है।
  • यह फ्रंटियर टेक हब उद्योग, शिक्षा और सरकार के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि तकनीकी रुझानों और भारत पर उनके प्रभावों की गहरी समझ बनाई जा सके।

8. अजय भादू सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के नए CEO नियुक्त: 5 मार्च को भारत सरकार के वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने अजय भादू को ई-मार्केटप्लेस (GeM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया है।

अजय भादू की नियुक्ति 3 मार्च, 2025 से ही प्रभावी मानी जाएगी।

अजय भादू की नियुक्ति 3 मार्च, 2025 से ही प्रभावी मानी जाएगी।

  • अजय भादू, वाणिज्य विभाग में अपनी मौजूदा अपर सचिव जिम्मेदारी के अतिरिक्त यह भूमिका भी संभालेंगे।
  • ई-मार्केटप्लेस वर्तमान में 4.58 लाख करोड़ रुपए का सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) दर्ज किया है, जो साल-दर-साल 28.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
  • अजय भादू, गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) ऑफिसर हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

9. विदेश मंत्री एस. जयशंकर का ब्रिटेन और आयरलैंड दौरा: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 मार्च, 2025 तक 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं।

इस यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटिश समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी से मुलाकात की।

इस यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटिश समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी से मुलाकात की।

  • इस दौरान अतिरिक्त द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने हेतु ब्रिटेन के शीर्ष अधिकारियों से भेंट करेंगे।
  • विदेश मंत्री के इस दौरे के अंतर्गत भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता पर भी बात होगी ।
  • इस यात्रा के अंतिम चरण में विदेश मंत्री आयरलैंड का दौरा करेंगे।

10. गुजरात में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन: 5 से 6 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन हुआ।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने 5 मार्च, 2025 को ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का उद्घाटन किया।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने 5 मार्च, 2025 को ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का उद्घाटन किया।

  • इस फोरम का मुख्य उद्देश्य ओलिंपिक और पैरालिंपिक बोलियों, प्रतिभा विकास, खेल विज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट में सहयोग के अवसरों का पता लगाना है।

स्पोर्ट्स

11. नई दिल्ली में होगा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन: खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 का आयोजन आगामी 20 से 27 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में होगा।

5 मार्च को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 के आयोजन की घोषणा की।

5 मार्च को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 के आयोजन की घोषणा की।

  • यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा।
  • पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स- 2025 में करीब 1230 पैरा एथलीट छह श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

12. बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास की घोषणा की: 5 मार्च को बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

मुशफिकुर रहीम ने चैंपियंस ट्रॉफी -2025 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की।

मुशफिकुर रहीम ने चैंपियंस ट्रॉफी -2025 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की।

  • मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
  • मुशफिकुर रहीम ने अगस्त 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में वनडे में पदार्पण किया था।
  • मुशफिकुर रहीम ने 274 मैचों में 36.42 की औसत से 7,795 रन बनाये, जिसमें 9 शतक और 49 अर्द्धशतक शामिल हैं।

7 मार्च का इतिहास:

  • 1911 में हिंदी के मशहूर साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म हुआ था।
  • 1922 में मशहूर कवि रामप्रसाद शर्मा ‘महर्षि’ का जन्म हुआ था।
  • 1939 में मशहूर पुरातत्त्ववेत्ता दयाराम साहनी का निधन हुआ था।
  • 1952 में वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म हुआ था।
  • 1961 में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ था।
  • 1969 में गोल्डा मीर इस्राइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी।
  • 1987 में अमेरिका के मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट जीता था।
  • 2001 में फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफा दिया था।
  • 2003 में फिदेल कास्त्रो लगातार छठे कार्यकाल के लिए क्यूबा के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 2009 में नासा ने सूरज की परिक्रमा करने वाले केप्लर दूरबीन लॉन्च की थी।

ये खबर भी पढ़ें…

यूपी करेंट अफेयर्स – 6 मार्च: पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025′ की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 6 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top